Search

'द अलायंस': सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- 'जिंदगी ने बहुत ठुकराया है'

'द अलायंस': सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- 'जिंदगी ने बहुत ठुकराया है'

'द अलायंस': सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- 'जिंदगी ने बहुत ठुकराया है' मुंबई, 6 जुलाई। रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू नहीं रोक पाईं और उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में लगातार ठुकराए जाने के अनुभवों ने उन्हें अंदर से काफी कमजोर कर दिया है।

नॉमिनेशन के बाद सोहेल खान ने नीति को समझाने की कोशिश की। उन्होंने कहा, 'नीति, मुझे सच में बहुत दुख है। यह बिल्कुल भी पर्सनल नहीं है।'

आंसू रोकते हुए नीति ने जवाब दिया, ''मुझे पता है कि किसी न किसी को हर हफ्ते घर जाना होता है। यह एक गेम है और मैं यह बात समझती हूं। मैंने अपनी तरफ से सौ प्रतिशत दिया। लेकिन, मुझे बहुत बुरा लगा। शायद इसलिए भी क्योंकि पिछले कुछ समय से मुझे अपनी जिंदगी में लगातार रिजेक्शन मिल रहे हैं, जिसके चलते अब छोटी-छोटी बातें भी मुझे बहुत चोट पहुंचाती हैं।'

नीति को इस तरह टूटता देख सोहेल खान ने उन्हें गले लगाया और भरोसा दिलाया कि शो खत्म होने के बाद भी उनकी दोस्ती बनी रहेगी। उन्होंने कहा, "तुम मेरी नई दोस्त बनी हो और मैं वादा करता हूं कि यह रिश्ता जिंदगीभर निभाऊंगा।"

इस दौरान नीति ने कहा, ''मैं पहले कभी इतनी कमजोर नहीं हुई। मेरी जिंदगी में बहुत कुछ हुआ है। अब मुझसे और नहीं सहा जाता।''

इसके बाद नीति ने सोहेल खान को गले लगा लिया, जबकि शो के बाकी कंटेस्टेंट्स यह भावुक पल देखते रहे। सोहेल ने कहा कि उनका फैसला पूरी तरह गेम की रणनीति का हिस्सा था और इसका उनकी निजी दोस्ती से कोई संबंध नहीं था।

बता दें कि नीति टेलर टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उन्होंने 'कैसी ये यारियां,' 'इश्कबाज,' 'गुलाम,' और 'बड़े अच्छे लगते हैं 3' जैसे कई सीरियल्स में काम किया है।

Raj Sharma | July 6, 2026 | Entertainment | Entertainment


'अभिनय को लेकर बहुत लालची हूं', जैस्मिन भसीन ने अपने जुनून पर की बात, तो करण वाही ने बताया डर का अनुभव

'अभिनय को लेकर बहुत लालची हूं', जैस्मिन भसीन ने अपने जुनून पर की बात, तो करण वाही ने बताया डर का अनुभव ...

अनंत सिंह की कहानी को पर्द पर लेकर आ रहे हैं जीत, बोले- यह मेरे अब तक की सबसे चैलेंजिंग फिल्म

अनंत सिंह की कहानी को पर्द पर लेकर आ रहे हैं जीत, बोले- यह मेरे अब तक की सबसे चैलेंजिंग फिल्म ...

मृणाल ठाकुर के जन्मदिन पर संदीपा धर ने किया विश, लिखा- तुम्हारा आने वाला साल खुशियों से भरा हो

मृणाल ठाकुर के जन्मदिन पर संदीपा धर ने किया विश, लिखा- तुम्हारा आने वाला साल खुशियों से भरा हो ...

आमिर खान की को-स्टार रेचल शेली ने दिखाईं 'लगान' के सेट की तस्वीर, 25 साल बाद ताजा हुईं यादें

आमिर खान की को-स्टार रेचल शेली ने दिखाईं 'लगान' के सेट की तस्वीर, 25 साल बाद ताजा हुईं यादें ...

मृणाल ठाकुर बर्थडे : डेंटिस्ट बनने का दबाव, क्राइम रिपोर्टर बनने की चाह, फिल्मों से जुड़ा 'किस्मत कनेक्शन'

मृणाल ठाकुर बर्थडे : डेंटिस्ट बनने का दबाव, क्राइम रिपोर्टर बनने की चाह, फिल्मों से जुड़ा 'किस्मत कनेक्शन' ...

दृश्यम' के 11 साल पूरे, प्रोड्यूसर अभिषेक पाठक बोले-दर्शकों के प्यार ने फिल्म को बनाया मील का पत्थर

दृश्यम' के 11 साल पूरे, प्रोड्यूसर अभिषेक पाठक बोले-दर्शकों के प्यार ने फिल्म को बनाया मील का पत्थर ...