Search

'काला हिरण' के निर्माता अमित जानी को फिर मिली धमकी, फिल्म रोकने की दी चेतावनी

'काला हिरण' के निर्माता अमित जानी को फिर मिली धमकी, फिल्म रोकने की दी चेतावनी

'काला हिरण' के निर्माता अमित जानी को फिर मिली धमकी, फिल्म रोकने की दी चेतावनी नोएडा, 9 जुलाई। फिल्म निर्माता अमित जानी ने दावा किया है कि काले हिरण मामले पर बनाई जा रही उनकी फिल्म 'काला हिरण-द बैटल फॉर लेगेसी' को लेकर उन्हें एक बार फिर धमकी भरा कॉल आया है। अमित जानी ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी है। धमकी देने वालों ने उन्हें फिल्म से जुड़े काम को रोकने की बात कही है। अमित जानी ने इस मामले की जानकारी जांच एजेंसियों को भी देने की बात कही है।

आईएएनएस संग बातचीत में अमित जानी के कहा, ''मैं कहीं जा रहा था, तभी मेरे पास एक कॉल आया। जब मैंने कॉल रिसीव नहीं किया तो कुछ देर बाद मुझे एक ऑडियो मैसेज मिला। इस मैसेज में मुझे डराने और धमकाने वाली बातें कही गईं। उसमें व्यक्ति ने मुझे फिल्म से जुड़े काम से दूर रहने की चेतावनी दी।''

अमित जानी ने कहा, ''धमकी मिलने के बाद मैंने तुरंत डायल 112 पर संपर्क किया और पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद रामपुर के भोट थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।''

फिल्म निर्माता ने बताया कि उन्हें पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा, ''इससे पहले मध्य प्रदेश के दतिया में किसी काम से गया था, वहां भी मुझे धमकी दी गई थी। मुझे ऑडियो मैसेज और हथियारों से जुड़े वीडियो भेजकर डराने की कोशिश की गई थी, जिसकी शिकायत मैंने दर्ज कराई थी।''

अमित जानी ने आरोप लगाया कि इससे पहले उन्हें कुछ लोगों की ओर से समझौता करने का दबाव बनाया गया था। उन्होंने बताया,''मुझे कहा गया था कि मैं इस मामले में समझौता कर लूं, लेकिन इस तरह की धमकियों से मैं पीछे नहीं हटने वाला। मैंने इस पूरे मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों और जांच एजेंसियों को दे दी है।''

फिल्म निर्माता ने कहा, ''मैंने अपनी शिकायत में इस बात की जांच की मांग की है कि इन धमकियों के पीछे कौन लोग हैं और इसका असली मकसद क्या है। अगर किसी और की भी इसमें भूमिका है, तो उसकी भी जांच होनी चाहिए।''

अमित जानी ने अपने परिवार और फिल्म से जुड़े लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। उन्होंने कहा, ''अगर मेरे परिवार, फिल्म के निर्देशक, निर्माता या फिल्म से जुड़े किसी अन्य व्यक्ति को कोई नुकसान पहुंचता है तो इसकी जिम्मेदारी उन लोगों की होगी, जिनके खिलाफ मैंने शिकायत दर्ज कराई है।''

Raj Sharma | July 9, 2026 | Entertainment | Entertainment


'अभिनय को लेकर बहुत लालची हूं', जैस्मिन भसीन ने अपने जुनून पर की बात, तो करण वाही ने बताया डर का अनुभव

'अभिनय को लेकर बहुत लालची हूं', जैस्मिन भसीन ने अपने जुनून पर की बात, तो करण वाही ने बताया डर का अनुभव ...

अनंत सिंह की कहानी को पर्द पर लेकर आ रहे हैं जीत, बोले- यह मेरे अब तक की सबसे चैलेंजिंग फिल्म

अनंत सिंह की कहानी को पर्द पर लेकर आ रहे हैं जीत, बोले- यह मेरे अब तक की सबसे चैलेंजिंग फिल्म ...

मृणाल ठाकुर के जन्मदिन पर संदीपा धर ने किया विश, लिखा- तुम्हारा आने वाला साल खुशियों से भरा हो

मृणाल ठाकुर के जन्मदिन पर संदीपा धर ने किया विश, लिखा- तुम्हारा आने वाला साल खुशियों से भरा हो ...

आमिर खान की को-स्टार रेचल शेली ने दिखाईं 'लगान' के सेट की तस्वीर, 25 साल बाद ताजा हुईं यादें

आमिर खान की को-स्टार रेचल शेली ने दिखाईं 'लगान' के सेट की तस्वीर, 25 साल बाद ताजा हुईं यादें ...

मृणाल ठाकुर बर्थडे : डेंटिस्ट बनने का दबाव, क्राइम रिपोर्टर बनने की चाह, फिल्मों से जुड़ा 'किस्मत कनेक्शन'

मृणाल ठाकुर बर्थडे : डेंटिस्ट बनने का दबाव, क्राइम रिपोर्टर बनने की चाह, फिल्मों से जुड़ा 'किस्मत कनेक्शन' ...

दृश्यम' के 11 साल पूरे, प्रोड्यूसर अभिषेक पाठक बोले-दर्शकों के प्यार ने फिल्म को बनाया मील का पत्थर

दृश्यम' के 11 साल पूरे, प्रोड्यूसर अभिषेक पाठक बोले-दर्शकों के प्यार ने फिल्म को बनाया मील का पत्थर ...