Search

संजू सैमसन मार्च महीने के आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने, भारतीय टीम को विश्व चैंपियन बनाने का मिला इनाम

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को मार्च महीने के लिए आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाया गया है


नई दिल्ली, भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को मार्च महीने के लिए आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाया गया है। सैमसन ने मार्च महीने में समाप्त हुई टी20 विश्व कप में लगातार तीन यादगार पारियां खेलते हुए भारतीय टीम को विश्व चैंपियन बनाने में यादगार भूमिका निभाई थी। 


 




पुरस्कार मिलने के बाद आईसीसी के हवाले से सैमसन ने कहा, "आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब जीतना एक जबरदस्त एहसास है, खासकर इसलिए क्योंकि यह मेरे क्रिकेट के सफर के सबसे यादगार दौर में मिला है। पुरुषों के टी20 विश्व कप में भारत की जीत में हिस्सा लेना सच में एक सपना सच होने जैसा था, और उस पल की अहमियत को पूरी तरह समझने में थोड़ा समय लगा।"




उन्होंने कहा, "यह भारतीय क्रिकेट के लिए एक रोमांचक दौर है, जिसमें हर तरफ बहुत प्रतिभाएं हैं। मुझे मिले मौकों और अपने साथियों और कोचिंग स्टाफ के भरोसे और सहयोग के लिए मैं शुक्रगुजार हूं, जिससे मैं अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाया।"




सैमसन के साथ ही टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन को भी मार्च महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए नामित किया गया था। सैमसन ने इन दोनों खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए खिताब जीता। 




संजू सैमसन ने टी20 विश्व कप 2026 में भारत के लिए लगातार तीन मैच-विजयी पारियां खेलीं और टीम को चैंपियन बनाया। क्वार्टर फाइनल जैसे मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 97 रन की नाबाद पारी खेल भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया था। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 और न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 89 रनों की पारी खेली थी। लगातार तीन पारियां खेल भारत को विश्व चैंपियन बनाने वाले संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे।


Raj Sharma | April 14, 2026 | Sports |


त्रिकोणीय सीरीज के लिए अनुकूल रॉय हुए भारत ए टीम में शामिल, हर्ष दुबे की लेंगे जगह

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे अनुकूल रॉय को त्रिकोणीय सीरीज ...

आईपीएल 2026: जीत के साथ केकेआर ने रोमांचक बनाई प्लेऑफ की रेस, सीएसके-डीसी का नुकसान

आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस (...

आईपीएल 2026: एसआरएच और जीटी ने कटाया प्लेऑफ का टिकट, हार के साथ मुश्किल हुई सीएसके की राह

आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 5 विकेट से हरा...

आर्थिक तंगी, सुविधाओं का अभाव, लेकिन कुछ कर गुजरने की जिद ने रोनाल्डो को बनाया 'फुटबॉल का जादूगर'

कहते हैं कि किसी चीज की सही अहमियत उसी इंसान को पता होती है, जिसने वर्षों से उसके लिए इंतजार किया हो...

'मुझे संदेह है कि वह इस समय ऐसा रिस्क लेना चाहेंगे', धोनी की वापसी पर गावस्कर का बड़ा बयान

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ चेन्नई सुपर किं...

पीबीकेएस को मिली लगातार पांचवीं हार, कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 6 विकेट से हार का सा...