Search

आज एक युग का अंत लेकिन बिहार एक नई शुरुआत की ओर बढ़ेगा: चिराग पासवान

बिहार के मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि आज बिहार के लिए एक बेहद अहम दिन है


पटना, बिहार के मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि आज बिहार के लिए एक बेहद अहम दिन है। उन्होंने कहा कि आज के बाद बिहार एक नई शुरुआत की ओर बढ़ेगा और हम एक युग के अंत का भी अनुभव करेंगे।



पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि दो दशकों से अधिक समय तक नीतीश कुमार के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली और अनुभव ने बिहार को 'जंगल राज' से निकालकर यहां तक पहुंचाया है। अब हम एक नए बिहार, एक विकसित बिहार की उम्मीद कर सकते हैं। मेरा मानना है कि कुछ ही घंटों में जब नए मुख्यमंत्री के नाम की आधिकारिक घोषणा होगी, तो नए सीएम भी नीतीश कुमार के अनुभव और मार्गदर्शन से राज्य को विकसित बिहार बनाने की दिशा में काम करेंगे।


उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यह वही विपक्ष है जिसने मुख्यमंत्री पर निजी टिप्पणियां करने और आरोप लगाने से गुरेज नहीं किया। उन्होंने उनके स्वास्थ्य और कामकाज पर सवाल उठाकर नीतीश कुमार का अपमान करने की कोशिश की। आज वही लोग उनके प्रति चिंतित होने का दिखावा कर रहे हैं। आज भी विपक्ष राजनीति करने में लगा हुआ है।


चिराग पासवान ने कहा कि बिहार को आगे ले जाने वाला ऐसा मुख्यमंत्री चाहिए, जिसमें विकसित राज्य बनाने की दूरदृष्टि हो और जो बिहार तथा यहां की जनता को समृद्ध बनाने की दिशा में काम करे। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) और उनके समर्थक इसी तरह के नेतृत्व की परिकल्पना करते हैं और उसी के लिए खड़े हैं।


सीएम नीतीश कुमार ने इस्तीफा देने के बाद एक्स पोस्ट में लिखा कि हमने बिहार के लोगों के लिए बहुत काम किया है। इतने दिनों से हमने लगातार लोगों की सेवा की है। हमने तय किया था कि अब मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे और इसलिए आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद राज्यपाल से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंप दिया। अब नई सरकार यहां का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा तथा बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।


Raj Sharma | April 14, 2026 | India |


'सरकार को बस तेल कंपनियों के फायदे की चिंता', पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर कांग्रेस हमलावर

पिछले 10 दिन में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होने के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया ह...

रोजगार मेले में 51 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र, पीएम मोदी बोले- हमारे युवा 'विकसित भारत' की यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 19वें रोजगार मेले में अलग-अलग सरकारी विभागों और संगठनों में 51 हज...

दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में हुई 1 रुपए की बढ़ोतरी, 81 रुपए प्रति किलो के पार पहुंचा रेट

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की खुदरा कीमत में 1 रुपए प्रति किलो की बढ...

कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू यादव के खिलाफ आरोप तय करने के फैसले को टाला

दिल्ली की कोर्ट ने शुक्रवार को कथित आईआरसीटीसी होटल घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्र...

ट्विशा शर्मा केस में मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, सीबीआई जांच की सिफारिश

मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को ट्विशा शर्मा की मौत के मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को स...

भोपाल : ट्विशा मामले में जिला उपभोक्ता आयोग अध्यक्ष गिरिबाला सिंह पर कार्रवाई की तैयारी, विभाग

मध्य प्रदेश सरकार ने ट्विशा मामले में विवादों में घिरी जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग, भोपाल-2 की अ...