Search

पहली तिमाही के नतीजों के बाद इंडसइंड बैंक के शेयरों में आई 6 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट

पहली तिमाही के नतीजों के बाद इंडसइंड बैंक के शेयरों में आई 6 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट

पहली तिमाही के नतीजों के बाद इंडसइंड बैंक के शेयरों में आई 6 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट मुंबई, 23 जुलाई। निजी क्षेत्र के बैंक इंडसइंड बैंक के शेयर गुरुवार को पहली तिमाही (क्यू1) के नतीजे आने के बाद शुरुआती कारोबार में 6 प्रतिशत से ज्यादा टूट गए। बैंक के शेयर बीएसई पर कारोबार के दौरान 6.30 प्रतिशत गिरकर 999.25 रुपए के इंट्राडे लो पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक स्टॉक 6.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,004.30 रुपए पर कारोबार करता नजर आया।


बैंक के शेयरों में यह दबाव ऐसे समय आया, जब इंडसइंड बैंक ने बुधवार को वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए। बैंक का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट बढ़कर 1,037.05 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 604.07 करोड़ रुपए था। इस दौरान प्रोविजन और कंटिन्जेंसी में 21 प्रतिशत की कमी आई और यह घटकर 1,384 करोड़ रुपए रह गया, जिससे मुनाफे को सहारा मिला।


बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (एनआईआई) सालाना आधार पर 1 प्रतिशत बढ़कर 4,685 करोड़ रुपए पहुंच गई। वहीं, ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (जीएनपीए) अनुपात सुधरकर 3.25 प्रतिशत हो गया। इसके अलावा, ग्रॉस स्लिपेज भी एक साल पहले के 2,567 करोड़ रुपए से घटकर 1,660 करोड़ रुपए रह गया।


इससे पहले जून में भी इंडसइंड बैंक के शेयरों पर दबाव देखने को मिला था। उस समय मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि बैंक में कथित इनसाइडर ट्रेडिंग, कॉरपोरेट गवर्नेंस में अनियमितताओं और ऑडिट संबंधी कमियों की जांच की मांग को लेकर एक शिकायत कई सरकारी एजेंसियों के पास भेजी गई है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक व्हिसलब्लोअर ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई), सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (एसएफआईओ), नेशनल फाइनेंशियल रिपोर्टिंग अथॉरिटी (एनएफआरए) समेत कई एजेंसियों से शिकायत की थी। शिकायत में इनसाइडर ट्रेडिंग, वित्तीय रिकॉर्ड में कथित हेरफेर, माइक्रोफाइनेंस लोन की एवरग्रीनिंग, ऑडिट निष्कर्षों को दबाने और वरिष्ठ प्रबंधन व बोर्ड के सदस्यों द्वारा कथित अनियमितताओं को छिपाने जैसे आरोप लगाए गए थे।


इस बीच, बीएसई पर इंडसइंड बैंक के शेयरों का 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 1,077.80 रुपए और 52 सप्ताह का निचला स्तर 710.85 रुपए दर्ज किया गया।

Amanat Arora | July 23, 2026 | Finance | Economy


केंद्र ने राज्यों को जारी किए 1.09 लाख करोड़ रुपए, पूंजीगत खर्च और विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

केंद्र ने राज्यों को जारी किए 1.09 लाख करोड़ रुपए, पूंजीगत खर्च और विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार ...

कैबिनेट ने 'समुद्र मंथन' योजना को दी मंजूरी, 84,084 करोड़ रुपए से बढ़ेगी भारत की ऑफशोर ऊर्जा क्षमता

कैबिनेट ने 'समुद्र मंथन' योजना को दी मंजूरी, 84,084 करोड़ रुपए से बढ़ेगी भारत की ऑफशोर ऊर्जा क्षमता ...

कैबिनेट ने 5,070 करोड़ रुपए की 'प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना' को दी मंजूरी, तैरते सोलर प्रोजेक्ट्स को मिलेगा बढ़ावा

कैबिनेट ने 5,070 करोड़ रुपए की 'प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना' को दी मंजूरी, तैरते सोलर प्रोजेक्ट्स को मिलेगा बढ़ावा ...

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, डिफेंस और मैन्युफैक्चरिंग में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, डिफेंस और मैन्युफैक्चरिंग में खरीदारी ...

'विकसित भारत 2047' भारत के लक्ष्य की ओर बड़ा कदम, 2030 तक 500 अरब डॉलर का इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर उत्पादन का लक्ष्य

'विकसित भारत 2047' भारत के लक्ष्य की ओर बड़ा कदम, 2030 तक 500 अरब डॉलर का इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर उत्पादन का लक्ष्य ...

देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में बनेगा, केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार एमओयू पर करेंगे हस्ताक्षर

देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में बनेगा, केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार एमओयू पर करेंगे हस्ताक्षर ...