Search

झारखंड : गिरिडीह में तीन ट्रकों की भीषण भिड़ंत के बाद लगी आग, 2 की मौत

झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलगो टोल प्लाजा के पास गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।


गिरिडीह,  झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलगो टोल प्लाजा के पास गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।  


जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे खड़े दो ट्रकों को एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद तीनों वाहनों में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि एक ट्रक के चालक और खलासी को वाहन से बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और उनकी मौके पर ही जलकर मौत हो गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बगोदर की ओर से डुमरी की तरफ आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और टोल प्लाजा के पास खड़े ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि यह ट्रक अपने आगे खड़े कोयला लदे ट्रक से भिड़ गया। भिड़ंत के तुरंत बाद वाहनों के केबिन में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।


स्थानीय लोगों ने आग बुझाने और फंसे हुए लोगों को निकालने की कोशिश की, लेकिन लपटों की तीव्रता के कारण कोई भी वाहनों के करीब नहीं जा सका। इस हादसे में दो ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गए, जबकि तीसरा ट्रक आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही डुमरी थाना पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिसके बाद वाहनों से शवों को बाहर निकाला जा सका। इस दुर्घटना में एक अन्य ट्रक का चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


डुमरी के एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है। प्रथम दृष्टया हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ प्रतीत होता है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।


Raj Sharma | April 16, 2026 | India |


बेंगलुरु: मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को बेंगलुरु स्थित विधानसभा भवन विधान सौधा में कर्ना...

मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 15 लाख रुपए कीमत के 67 चोरी के मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दो आरोपी गिरफ्त

नोएडा के फेस-1 थाने की पुलिस ने मोबाइल चोरी और स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक अंतर्राज्यीय गिर...

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रदर्शन के खिलाफ याचिका, दिल्ली हाईकोर्ट ने जल्द सुनवाई की मांग ठुकरा

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 6 जून के प्रदर्शन के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने तत्काल सुनवा...

मालवीय नगर अग्निकांड का मुख्य आरोपी लवकेश बजाज पहले भी जा चुका है जेल, यह है आरोप

मालवीय नगर के होटल अग्निकांड में गिरफ्तार मुख्य आरोपी लवकेश बजाज के खिलाफ पहले भी एक गंभीर आपराधिक मा...

नितिन नवीन ने तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई का इस्तीफा किया स्वीकार

रतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई का प...

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 682.2 अरब डॉलर के बेहद मजबूत स्तर पर, अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में: आर

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा न...

पश्चिम बंगाल: गृह मंत्रालय पर भड़काऊ टिप्पणी को लेकर ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

गृह मंत्रालय को लेकर भड़काऊ बयान देने के मामले में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खि...

मालवीय नगर अग्निकांड में जान गंवाने वाले 12 विदेशियों में से 9 की हुई शिनाख्त

दिल्ली पुलिस ने मालवीय नगर अग्निकांड में जान गंवाने वाले 12 विदेशी नागरिकों में से नौ की शिनाख्त कर ली ह...

सीआईएसएफ ने मुंबई एयरपोर्ट पर 1.39 करोड़ की विदेशी मुद्रा पकड़ी, कस्टम को सौंपा गया यात्री

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने नियमित सुरक्ष...

नई दिल्ली में आग का तांडव, राजस्व विभाग के अधिकारी ने कहा- होटलों की जांच की जा रही

दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार को आग की पचेट में आकर 21 लोगों की दर्दनाक मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया है...

दुबई बेस्ड भारतीय बैंकर श्रद्धा गुप्ता ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की

भारतीय पर्वतारोही श्रद्धा गुप्ता ने सफलतापूर्वक माउंट एवरेस्ट (8,849 मीटर) पर चढ़ाई पूरी कर ली है, ...

हिमाचल प्रदेश : नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- सरकार के खिलाफ जनादे

हिमाचल प्रदेश के नगर निकाय चुनावों में भाजपा को बढ़त मिली है। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयर...