Search

एनसीआर में हीट वेव का कहर जारी, येलो अलर्ट जारी- दो दिन बाद मौसम में बदलाव के आसार

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में भीषण गर्मी और हीट वेव का असर लगातार बना हुआ है।


नोएडा,  राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में भीषण गर्मी और हीट वेव का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा, जिससे लोगों को तेज गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा। 


विभाग ने स्थिति को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को दोपहर के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 23 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि 24 और 25 अप्रैल को तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। इन दोनों दिनों में दोपहर और शाम के समय हीट वेव का प्रभाव सबसे ज्यादा रहेगा। 


इसके बाद 26 अप्रैल से मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है, जहां आंशिक बादल छाने की संभावना है और तापमान 42/26 डिग्री के आसपास रह सकता है। 27 और 28 अप्रैल को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। 


मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों के बाद हल्की बारिश की संभावना बन रही है, जिससे गर्मी में कुछ हद तक कमी आ सकती है। हालांकि तब तक लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं से बचकर रहना होगा। वहीं, बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन और स्कूल प्रबंधन भी सतर्क हो गए हैं। स्कूलों में खेलकूद के समय में बदलाव किया गया है और बच्चों को दोपहर के समय मैदान में जाने पर रोक लगा दी गई है, ताकि हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से बचाव किया जा सके। दूसरी ओर, एनसीआर में वायु गुणवत्ता भी चिंताजनक बनी हुई है। 


दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) मध्यम से खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। आनंद विहार में एक्यूआई 303, बवाना में 251, चांदनी चौक में 202 और अशोक विहार में 229 दर्ज किया गया। वहीं गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में एक्यूआई 369 और वेद विहार-लोनी में 357 तक पहुंच गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी और खराब वायु गुणवत्ता का संयुक्त प्रभाव स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकता है। ऐसे में लोगों को पर्याप्त पानी पीने, धूप में निकलने से बचने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। 


Raj Sharma | April 23, 2026 | India |


बेंगलुरु: मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को बेंगलुरु स्थित विधानसभा भवन विधान सौधा में कर्ना...

मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 15 लाख रुपए कीमत के 67 चोरी के मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दो आरोपी गिरफ्त

नोएडा के फेस-1 थाने की पुलिस ने मोबाइल चोरी और स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक अंतर्राज्यीय गिर...

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रदर्शन के खिलाफ याचिका, दिल्ली हाईकोर्ट ने जल्द सुनवाई की मांग ठुकरा

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 6 जून के प्रदर्शन के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने तत्काल सुनवा...

मालवीय नगर अग्निकांड का मुख्य आरोपी लवकेश बजाज पहले भी जा चुका है जेल, यह है आरोप

मालवीय नगर के होटल अग्निकांड में गिरफ्तार मुख्य आरोपी लवकेश बजाज के खिलाफ पहले भी एक गंभीर आपराधिक मा...

नितिन नवीन ने तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई का इस्तीफा किया स्वीकार

रतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई का प...

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 682.2 अरब डॉलर के बेहद मजबूत स्तर पर, अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में: आर

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा न...

पश्चिम बंगाल: गृह मंत्रालय पर भड़काऊ टिप्पणी को लेकर ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

गृह मंत्रालय को लेकर भड़काऊ बयान देने के मामले में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खि...

मालवीय नगर अग्निकांड में जान गंवाने वाले 12 विदेशियों में से 9 की हुई शिनाख्त

दिल्ली पुलिस ने मालवीय नगर अग्निकांड में जान गंवाने वाले 12 विदेशी नागरिकों में से नौ की शिनाख्त कर ली ह...

सीआईएसएफ ने मुंबई एयरपोर्ट पर 1.39 करोड़ की विदेशी मुद्रा पकड़ी, कस्टम को सौंपा गया यात्री

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने नियमित सुरक्ष...

नई दिल्ली में आग का तांडव, राजस्व विभाग के अधिकारी ने कहा- होटलों की जांच की जा रही

दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार को आग की पचेट में आकर 21 लोगों की दर्दनाक मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया है...

दुबई बेस्ड भारतीय बैंकर श्रद्धा गुप्ता ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की

भारतीय पर्वतारोही श्रद्धा गुप्ता ने सफलतापूर्वक माउंट एवरेस्ट (8,849 मीटर) पर चढ़ाई पूरी कर ली है, ...

हिमाचल प्रदेश : नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- सरकार के खिलाफ जनादे

हिमाचल प्रदेश के नगर निकाय चुनावों में भाजपा को बढ़त मिली है। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयर...