Search

होर्मुज में तनाव: अमेरिका का दावा 'ईरानी ड्रोन को मार गिराया,' एक और सैन्य कार्रवाई की पुष्टि

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकाम) ने ईरान के ड्रोन मार गिराने और एक और सैन्य कार्रवाई की पुष्टि की है


वाशिंगटन/तेहरान, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकाम) ने ईरान के ड्रोन मार गिराने और एक और सैन्य कार्रवाई की पुष्टि की है। सोमवार को भी ईरानी बोट्स को निशाना बनाया गया था। दूसरी ओर ईरान ने भी अज्ञात अमेरिकी एयरबेस पर हमले का दावा किया है।


 


सेंटकाम ने दावा किया है कि उसने ईरान के चार ड्रोन को मार गिराया है और साथ ही एक सैन्य ठिकाने पर भी हमला किया है, जहां एक और ड्रोन लॉन्च की तैयारी चल रही थी।


अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई उस समय की गई जब ये ड्रोन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास अमेरिकी और वाणिज्यिक जहाजों के लिए खतरा बन रहे थे। इस ऑपरेशन में जिस ठिकाने को निशाना बनाया गया, वह दक्षिणी ईरान के बंदर अब्बास क्षेत्र में स्थित एक ड्रोन नियंत्रण केंद्र बताया जा रहा है।


यह एक हफ्ते के भीतर ईरान पर अमेरिका की दूसरी बड़ी सैन्य कार्रवाई है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है।


सेंटकाम ने इस कार्रवाई को एक बार फिर 'सेल्फ-डिफेंसिव,' यानी आत्म-रक्षा के तहत उठाया गया कदम करार दिया है और कहा कि इसका उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ते खतरों को रोकना और शिपिंग मार्गों की सुरक्षा बनाए रखना है।


वहीं, ईरान ने इन हमलों की कड़ी निंदा की है और कहा है कि यह कदम मौजूदा संघर्षविराम का सीधा उल्लंघन है। तेहरान का आरोप है कि अमेरिका लगातार क्षेत्र में तनाव बढ़ा रहा है और उसकी सैन्य कार्रवाइयां अंतरराष्ट्रीय नियमों के खिलाफ हैं।


इससे पहले ईरानी सरकारी मीडिया ने बताया था कि, होर्मुज स्ट्रेट के पास स्थित बंदर अब्बास शहर के पूर्वी इलाके में मंगलवार सुबह तीन धमाकों की आवाज सुनी गई। धमाकों के तुरंत बाद ईरान ने कुछ समय के लिए अपने एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिए थे।


दूसरी ओर, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसने एक अमेरिकी एयरबेस पर हमला किया है। आईआरजीसी का कहना है कि यह कार्रवाई बंदर अब्बास एयरपोर्ट के पास अमेरिकी हमले के जवाब में की गई।


तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, आईआरजीसी ने बयान जारी कर कहा कि जिस एयरबेस से अमेरिकी हमला हुआ था, उसे स्थानीय समय के अनुसार सुबह 4:50 बजे निशाना बनाया गया। हालांकि, ईरान ने यह नहीं बताया कि यह एयरबेस किस देश में स्थित था।


Raj Sharma | May 28, 2026 | World |


मंगल के वातावरण पर शोध करने वाला नासा का पहला मिशन मेवेन खत्म, अंतरिक्ष यान से टूटा संपर्क

नासा का मंगल ग्रह के वातावरण और उसके बदलावों का अध्ययन करने वाला पहला मिशन 'मार्स एटमॉस्फियर एंड वोलाट...

ट्रंप प्रशासन को बड़ा राजनीतिक झटका, अमेरिकी संसद में ईरान युद्ध खत्म करने का प्रस्ताव पास

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने एक द्विदलीय 'वॉर पावर्स रेजोल्यूशन' पारित किया है, जिसका मकसद ईरान के खिलाफ अम...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलीं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज, हैदराबाद हा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में वेनेजुएला की कार्यवाहक राष...

ट्रंप ने ईरान डील पर आखिरी फैसला बाकी होने का किया दावा, यूरेनियम संवर्धन को लेकर किया बड़ा ऐलान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह ईरान के साथ एक संभावित समझौते पर आखिरी फै...

साइप्रस में एस. जयशंकर की वैश्विक नेताओं से मुलाकात, यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया की स्थिति पर

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने साइप्रस में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक के दौर...

मार्को रुबियो के दौरे से भारत को मिला भरोसा, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र पर अमेरिका का फोकस बरकरार

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अपनी चार दिन की भारत यात्रा का इस्तेमाल क्वाड सहयोग को मजबूत करन...

होर्मुज स्ट्रेट में दक्षिण कोरियाई जहाज पर हमले की जांच पूरी, जल्द जारी होगी र‍िपोर्ट

दक्षिण कोरिया हाल ही में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक दक्षिण कोरियाई जहाज पर हुए हमले की जांच के नतीजों का...

लेबनान पर इजरायली हमले जारी, आईडीएफ ने नबातीह में घर खाली करने की दी चेतावनी

दक्षिणी लेबनान पर इजरायली हमले जारी हैं। इस बीच इजरायली सेना ने एक्स पर हिब्रू भाषा में बयान जारी कर नब...

पीएम मोदी और साइप्रस राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिड्स के बीच अहम बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

धानमंत्री नरेंद्र मोदी और साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिड्स ने शुक्रवार को नई दिल्ली के है...