Search

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलीं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज, हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से मुलाकात की


नई दिल्ली,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से मुलाकात की।


 


द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दृष्टि से ये मुलाकात अहम है। ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश, दवा उद्योग, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने को लेकर दोनों देश प्रतिबद्ध हैं।


इससे पहले दिन में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रोड्रिगेज से मुलाकात की और भारत-वेनेजुएला साझेदारी को मजबूत करने के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता को सराहा।


विदेश मंत्री ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रोड्रिगेज की बैठक द्विपक्षीय सहयोग को और सुदृढ़ करेगी।


बैठक के बाद जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "आज नई दिल्ली में वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से मुलाकात कर खुशी हुई। भारत-वेनेजुएला संबंधों के प्रति उनकी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का हम गहरा सम्मान करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी बैठक हमारे सहयोग को और मजबूत करेगी।"


रोड्रिगेज बुधवार को भारत और वेनेजुएला के बीच संबंधों को और गहरा करने के उद्देश्य से पांच दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं।


भारत के विदेश मंत्रालय ने एक्स पर कहा, "यह यात्रा भारत-वेनेजुएला संबंधों को और गहरा करेगी तथा द्विपक्षीय साझेदारी को नई गति प्रदान करेगी।"


विदेश मंत्रालय के अनुसार, रोड्रिगेज के साथ एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी आया है जिसके सदस्य ऊर्जा, दवा और ऑटोमोबाइल क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न प्रतिष्ठानों का दौरा करेंगे। इसका उद्देश्य भारत की तकनीकी और औद्योगिक क्षमताओं को समझना तथा सहयोग के नए अवसर तलाशना है।


मंत्रालय ने कहा कि ऊर्जा और निवेश के क्षेत्र में भारत, वेनेजुएला का एक महत्वपूर्ण साझेदार रहा है। भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों ने वेनेजुएला के ऊर्जा क्षेत्र में उल्लेखनीय निवेश किया है और वे अपनी उपस्थिति को और बढ़ाने की संभावनाएं तलाश रही हैं।


भारत और वेनेजुएला के बीच ऊर्जा, व्यापार और वैश्विक दक्षिण के प्रति साझा प्रतिबद्धता के आधार पर सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह यात्रा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगी तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। 


Raj Sharma | June 4, 2026 | World |


मंगल के वातावरण पर शोध करने वाला नासा का पहला मिशन मेवेन खत्म, अंतरिक्ष यान से टूटा संपर्क

नासा का मंगल ग्रह के वातावरण और उसके बदलावों का अध्ययन करने वाला पहला मिशन 'मार्स एटमॉस्फियर एंड वोलाट...

ट्रंप प्रशासन को बड़ा राजनीतिक झटका, अमेरिकी संसद में ईरान युद्ध खत्म करने का प्रस्ताव पास

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने एक द्विदलीय 'वॉर पावर्स रेजोल्यूशन' पारित किया है, जिसका मकसद ईरान के खिलाफ अम...

ट्रंप ने ईरान डील पर आखिरी फैसला बाकी होने का किया दावा, यूरेनियम संवर्धन को लेकर किया बड़ा ऐलान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह ईरान के साथ एक संभावित समझौते पर आखिरी फै...

होर्मुज में तनाव: अमेरिका का दावा 'ईरानी ड्रोन को मार गिराया,' एक और सैन्य कार्रवाई की पुष्टि

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकाम) ने ईरान के ड्रोन मार गिराने और एक और सैन्य कार्रवाई की पुष्टि की है...

साइप्रस में एस. जयशंकर की वैश्विक नेताओं से मुलाकात, यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया की स्थिति पर

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने साइप्रस में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक के दौर...

मार्को रुबियो के दौरे से भारत को मिला भरोसा, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र पर अमेरिका का फोकस बरकरार

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अपनी चार दिन की भारत यात्रा का इस्तेमाल क्वाड सहयोग को मजबूत करन...

होर्मुज स्ट्रेट में दक्षिण कोरियाई जहाज पर हमले की जांच पूरी, जल्द जारी होगी र‍िपोर्ट

दक्षिण कोरिया हाल ही में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक दक्षिण कोरियाई जहाज पर हुए हमले की जांच के नतीजों का...

लेबनान पर इजरायली हमले जारी, आईडीएफ ने नबातीह में घर खाली करने की दी चेतावनी

दक्षिणी लेबनान पर इजरायली हमले जारी हैं। इस बीच इजरायली सेना ने एक्स पर हिब्रू भाषा में बयान जारी कर नब...

पीएम मोदी और साइप्रस राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिड्स के बीच अहम बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

धानमंत्री नरेंद्र मोदी और साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिड्स ने शुक्रवार को नई दिल्ली के है...