Search

नई दिल्ली में अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ का जश्न, ट्रंप और अमेरिका की तस्‍वीरों से सजे वाहन

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने बताया क‍ि नई द‍िल्‍ली में मंगलवार को फ्रीडम-250 समारोह की शुरुआत की गई


नई दिल्ली, भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने बताया क‍ि नई द‍िल्‍ली में मंगलवार को फ्रीडम-250 समारोह की शुरुआत की गई। इस मौके पर सजाई गई गाड़ियों में डोनाल्‍ड ट्रंप और अमेरिका की ऐतिहासिक तस्वीरें प्रदर्शित की गईं।


 


नई दिल्ली में यह कार्यक्रम अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के जश्न में मनाया गया, जो भारत-अमेरिका साझेदारी की मजबूती को दर्शाता है।


भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्‍ट क‍िया, "नई दिल्ली से फ्रीडम-250 समारोहों की शुरुआत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। इस मौके पर हम उन शानदार गाड़ियों की झलक दिखा रहे हैं जिन पर अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप और अमेरिका की मशहूर तस्वीरें बनी हैं।"


पोस्‍ट में राजदूत गोर ने बताया, ''इस खास सफर की शुरुआत के तौर पर ये गाड़ियां पूरे शहर में घूमेंगी। जैसे-जैसे हम अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, वैसे ही हम अमेरिका-भारत साझेदारी की ताकत और जोश का भी सम्मान करते हैं। हमारे साथ जुड़े रहें, क्योंकि फ्रीडम-250 पूरे भारत का सफर करेगा।''


राजदूत सर्जियो गोर ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को खत्म करने में मदद की कोश‍िश करने वाले देशों के ल‍िए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर स्‍वागत की बात कही। उन्‍होंने कहा क‍ि अगर भारत भी शाम‍िल होता है, तो उसका भी स्‍वागत है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह फैसला भारत को खुद करना होगा कि वह क्या करना चाहता है।


राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बात को लेकर कोई भेदभाव नहीं कर रहे हैं कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को खत्म करने में कौन मदद कर सकता है।


मंगलवार को ट्रंप ने पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण वैश्‍व‍िक ऊर्जा संकट को लेकर भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वार्ता की। फोन पर हुई इस बातचीत में पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की गई। साथ ही होर्मुज स्‍ट्रेट को खुला और सुरक्षित रखने के महत्व पर व‍िचार-व‍िमर्श क‍िया गया। अस्थाई संघर्ष विराम के बाद प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप के बीच ये पहली बातचीत है।


प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "मेरे मित्र, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया। हमने विभिन्न क्षेत्रों में अपने द्विपक्षीय सहयोग में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा की। हम सभी क्षेत्रों में अपनी 'व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी' को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा की और 'होर्मुज स्‍ट्रेट' को खुला और सुरक्षित रखने के महत्व पर भी जोर दिया।"


Raj Sharma | April 15, 2026 | World |


पीएम मोदी और साइप्रस राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिड्स के बीच अहम बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

धानमंत्री नरेंद्र मोदी और साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिड्स ने शुक्रवार को नई दिल्ली के है...

क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक: जयशंकर के निमंत्रण पर भारत पहुंचेंगे अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेल

भारत की अध्यक्षता में 26 मई 2026 को नई दिल्ली में होने वाली ‘क्वाड’ विदेश मंत्रियों की बैठक में ऑस्ट्रेलिय...

कांगो में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच दक्षिण कोरिया ने तीन प्रांतों के लिए कड़े यात्रा प्रतिब

दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि वह कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) में इबोला ...

इंडिया-नॉर्डिक समिट 2026 से वैश्विक टेक्नोलॉजी गवर्नेंस के नियमों को नए तरीके से परिभाषित करने म

ओस्लो में आयोजित तीसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट 2026 ने वैश्विक टेक्नोलॉजी गवर्नेंस को नए तरीके से परिभाषित क...

पीएम मोदी ने मेलोनी को भेंट की शिरुई लिली सिल्क स्टोल, इसकी खासियत भी जान लीजिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों संयुक्त अरब अमीरात, इटली, नीदरलैंड, स्वीडन, और नॉर्वे की यात्रा क...

कतर, सऊदी और यूएई के अनुरोध पर अमेर‍िका ने ईरान पर हमला टाला, ट्रंप ने बताई वजह

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि कतर, सऊदी अरब और यूएई के शीर्ष नेताओं ...

भारत-वियतनाम रक्षा संबंधों को नई मजबूती, रक्षा मंत्री ने की उच्चस्तरीय वार्ता

भारत और वियतनाम के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्वांटम तकनीक के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण समझौता ह...

प्रधानमंत्री मोदी और नॉर्वे के पीएम की सार्थक बातचीत, ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप पर सहमति

धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओस्लो में नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर के साथ हुई अपनी बातचीत को ब...

नॉर्वे पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, हवाई अड्डे पर पीएम स्टोरे ने किया स्वागत

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉर्वे पहुंच गए हैं। नॉर्वे के प्रधानमंत्री योनास गार स्टोरे उन्हे...