Search

जापान में महसूस हुआ 5 तीव्रता का भूकंप, पीएम ताकाइची ने लोगों से अलर्ट रहने की अपील की

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, स्थानीय समयानुसार शनिवार दोपहर 1:20 बजे उत्तरी नागानो प्रांत में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया


टोक्यो,  जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, स्थानीय समयानुसार शनिवार दोपहर 1:20 बजे उत्तरी नागानो प्रांत में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। जापानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, देश के शिंडो भूकंपीय तीव्रता पैमाने पर भूंकप की तीव्रता 5 से ऊपर थी। प्रधानमंत्री शाने ताकाइची ने लोगों से अलर्ट रहने के लिए कहा है। 


प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "आज दोपहर करीब 1:20 बजे, उत्तरी नागानो प्रीफेक्चर में भूकंप का सेंटर था, और नागानो प्रीफेक्चर के ओमाची शहर में जापानी स्केल पर 5 की मैक्सिमम सीस्मिक इंटेंसिटी के साथ तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद सरकार ने तुरंत पीएम ऑफिस के क्राइसिस मैनेजमेंट सेंटर में प्रधानमंत्री ऑफिस कॉन्टैक्ट रूम बनाया।"


लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए पीएम ताकाइची ने कहा, "इसके अलावा, मैंने नुकसान की स्थिति का आकलन करने, जनता को जानकारी देने और दूसरे मामलों के बारे में निर्देश जारी किए। जिन इलाकों में भूकंप के झटके तेज थे, वहां के लोगों से मैं कहना चाहती हूं कि वे उसी तीव्रता के भूकंप की संभावना के प्रति सतर्क रहें।"


'द जापान टाइम्स' के अनुसार, जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है। भूकंप का सेंटर प्रीफेक्चर के उत्तरी इलाके में था, जो 10 किलोमीटर की गहराई पर था।


ओमाची शहर में भूकंप की ऊपरी तीव्रता 5 और नागानो शहर में निचली तीव्रता 5 दर्ज की गई। ओगावा गांव में इसकी तीव्रता 4 दर्ज की गई, जबकि मात्सुमोतो शहर में इसकी तीव्रता 3 दर्ज की गई। इसके बाद जापान में एक और भूकंप के झटके महसूस हुए, जिसकी तीव्रता 3 थी। दूसरा भूकंप लगभग दो घंटे बाद दोपहर 3:30 बजे ओमाची में आया।


टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी होल्डिंग्स ने कहा कि पड़ोसी निगाटा प्रीफेक्चर में काशीवाजाकी-कारीवा न्यूक्लियर पावर प्लांट में कोई गड़बड़ी नहीं मिली। अधिकारियों ने इलाके में ऐसे ही भूकंप आने की चेतावनी दी है और लोगों से सावधान रहने को कहा है।


Raj Sharma | April 18, 2026 | World |


पीएम मोदी और साइप्रस राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिड्स के बीच अहम बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

धानमंत्री नरेंद्र मोदी और साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिड्स ने शुक्रवार को नई दिल्ली के है...

क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक: जयशंकर के निमंत्रण पर भारत पहुंचेंगे अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेल

भारत की अध्यक्षता में 26 मई 2026 को नई दिल्ली में होने वाली ‘क्वाड’ विदेश मंत्रियों की बैठक में ऑस्ट्रेलिय...

कांगो में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच दक्षिण कोरिया ने तीन प्रांतों के लिए कड़े यात्रा प्रतिब

दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि वह कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) में इबोला ...

इंडिया-नॉर्डिक समिट 2026 से वैश्विक टेक्नोलॉजी गवर्नेंस के नियमों को नए तरीके से परिभाषित करने म

ओस्लो में आयोजित तीसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट 2026 ने वैश्विक टेक्नोलॉजी गवर्नेंस को नए तरीके से परिभाषित क...

पीएम मोदी ने मेलोनी को भेंट की शिरुई लिली सिल्क स्टोल, इसकी खासियत भी जान लीजिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों संयुक्त अरब अमीरात, इटली, नीदरलैंड, स्वीडन, और नॉर्वे की यात्रा क...

कतर, सऊदी और यूएई के अनुरोध पर अमेर‍िका ने ईरान पर हमला टाला, ट्रंप ने बताई वजह

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि कतर, सऊदी अरब और यूएई के शीर्ष नेताओं ...

भारत-वियतनाम रक्षा संबंधों को नई मजबूती, रक्षा मंत्री ने की उच्चस्तरीय वार्ता

भारत और वियतनाम के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्वांटम तकनीक के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण समझौता ह...

प्रधानमंत्री मोदी और नॉर्वे के पीएम की सार्थक बातचीत, ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप पर सहमति

धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओस्लो में नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर के साथ हुई अपनी बातचीत को ब...

नॉर्वे पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, हवाई अड्डे पर पीएम स्टोरे ने किया स्वागत

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉर्वे पहुंच गए हैं। नॉर्वे के प्रधानमंत्री योनास गार स्टोरे उन्हे...