Search

आईपीएल 2026: डीसी के खिलाफ सिर्फ 6.3 ओवरों में जीत, आरसीबी के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 39वें मैच को 9 विकेट से जीता


नई दिल्ली,, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 39वें मैच को 9 विकेट से जीता। महज 76 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी आरसीबी ने 6.3 ओवरों में जीत दर्ज की। इसी के साथ आरसीबी आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक गेंदें शेष रहते मुकाबला जीतने के मामले में 'नंबर-2' टीम बन गई है। 


आरसीबी ने यह मैच 81 गेंदें शेष रहते अपने नाम किया। इस मामले में मुंबई इंडियंस (एमआई) शीर्ष पर है, जिसने साल 2008 में कोलकाता नाइट राडइर्स (केकेआर) के विरुद्ध 68 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 87 गेंदें शेष रहते मुकाबला अपने नाम किया था।


इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स 16.3 ओवरों में महज 75 रन पर सिमट गई। यह डीसी का आईपीएल में तीसरा न्यूनतम स्कोर रहा। यह टीम साल 2017 में एमआई के खिलाफ महज 66 रन पर ढेर हो चुकी है। साल 2017 में किंग्स इलेवन पंजाब ने डीसी को महज 67 रन पर समेट दिया था।


यह आरसीबी के खिलाफ किसी विपक्षी टीम का तीसरा न्यूनतम ऑलआउट स्कोर था। साल 2009 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीम आरसीबी के विरुद्ध महज 58 रन पर सिमट गई थी। साल 2023 में आरआर सिर्फ 59 रन पर ढेर हुई थी।


इस मुकाबले के साथ आरसीबी किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक आईपीएल मैच जीतने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। आरसीबी ने डीसी के विरुद्ध 21वां आईपीएल मैच जीता है। इस मामले में उसने चेन्नई सुपर किंग्स बनाम आरसीबी (21 जीत), केकेआर बनाम पंजाब किंग्स (21 जीत), एमआई बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (21 जीत), एमआई बनाम डीसी (21 जीत) और चेन्नई सुपर किंग्स बनाम केकेआर (21 जीत) की बराबरी कर ली है। इस लिस्ट में एमआई शीर्ष पर है, जिसने केकेआर के विरुद्ध 25 मैच जीते हैं।


अरुण जेटली स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीसी महज 8 रन तक अपने 6 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से अभिषेक पोरेल (30) और डेविड मिलर (19) ने जैसे-तैसे टीम को 75 रन तक पहुंचाया। विपक्षी खेमे से जोश हेजलवुड ने सर्वाधिक 4 विकेट निकाले, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट हासिल किए।


इसके जवाब में आरसीबी ने 6.3 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। देवदत्त पड्डिकल 13 गेंदों में 34 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि विराट कोहली ने 15 गेंदों में 23 रन की नाबाद पारी खेली।


Raj Sharma | April 28, 2026 | Sports |


त्रिकोणीय सीरीज के लिए अनुकूल रॉय हुए भारत ए टीम में शामिल, हर्ष दुबे की लेंगे जगह

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे अनुकूल रॉय को त्रिकोणीय सीरीज ...

आईपीएल 2026: जीत के साथ केकेआर ने रोमांचक बनाई प्लेऑफ की रेस, सीएसके-डीसी का नुकसान

आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस (...

आईपीएल 2026: एसआरएच और जीटी ने कटाया प्लेऑफ का टिकट, हार के साथ मुश्किल हुई सीएसके की राह

आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 5 विकेट से हरा...

आर्थिक तंगी, सुविधाओं का अभाव, लेकिन कुछ कर गुजरने की जिद ने रोनाल्डो को बनाया 'फुटबॉल का जादूगर'

कहते हैं कि किसी चीज की सही अहमियत उसी इंसान को पता होती है, जिसने वर्षों से उसके लिए इंतजार किया हो...

'मुझे संदेह है कि वह इस समय ऐसा रिस्क लेना चाहेंगे', धोनी की वापसी पर गावस्कर का बड़ा बयान

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ चेन्नई सुपर किं...

पीबीकेएस को मिली लगातार पांचवीं हार, कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 6 विकेट से हार का सा...