Search

ट्रंप का ऐलान, 'सोशल सिक्योरिटी पर नहीं देना होगा कोई टैक्स'

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में वरिष्ठ नागरिकों की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने "सोशल सिक्योरिटी पर कोई टैक्स नहीं" लागू कर दिया है


वाशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में वरिष्ठ नागरिकों की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने "सोशल सिक्योरिटी पर कोई टैक्स नहीं" लागू कर दिया है और इसे आगामी मध्यावधि चुनावों से पहले अपनी प्रमुख नीति के रूप में पेश किया।


 


अमेरिका के सबसे बड़े रिटायरमेंट समुदायों में से एक 'द विलेजेस' में ट्रंप ने कहा, “हम यहां एक ऐसी नीति का जश्न मनाने आए हैं जो देश के हर वरिष्ठ नागरिक को फायदा देती है, और वह है सोशल सिक्योरिटी पर कोई टैक्स नहीं। यह लागू हो चुका है।”


उन्होंने दावा किया कि यह नीति उनके व्यापक टैक्स सुधार का हिस्सा है। ट्रंप ने अपने “ग्रेट बिग, ब्युटीफुल बिल” को अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी टैक्स कटौती बताते हुए कहा कि 5.1 करोड़ से अधिक वरिष्ठ नागरिक अब शून्य संघीय टैक्स दे रहे हैं।


ट्रंप ने अपने पूर्ववर्ती जो बाइडेन की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि उनके समय में महंगाई ने वरिष्ठ नागरिकों को बुरी तरह प्रभावित किया, जबकि उनकी सरकार ने स्थिति में सुधार किया।


उन्होंने यह भी कहा कि सोशल सिक्योरिटी और मेडिकेयर में सुधार के तहत लाखों अवैध प्रवासियों को इन योजनाओं से हटाया गया है, जिससे धोखाधड़ी पर रोक लगाने में मदद मिली।


स्वास्थ्य क्षेत्र में ट्रंप ने दावा किया कि उनकी सरकार ने दवाओं की कीमतों में ऐतिहासिक कमी की है। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई से मेडिकेयर के तहत वजन घटाने वाली दवाएं जैसे ओजेम्पिक और वीगोवी करीब 50 डॉलर प्रति माह में उपलब्ध होंगी।


आर्थिक मोर्चे पर ट्रंप ने कहा कि शेयर बाजार मजबूत है और रिटायरमेंट फंड (401 के) अपने उच्चतम स्तर पर हैं।


उन्होंने फ्लोरिडा के वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि टैक्स रिफंड में काफी वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि फ्लोरिडा में "हमने 2.5 मिलियन बुजुर्गों को 13 बिलियन डॉलर से ज्यादा दिए हैं," और यह तर्क दिया कि इन बदलावों से लोगों की जीवनशैली बेहतर होगी—जैसे परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना और बाहर खाना।


कार्यक्रम में मौजूद मैरी एलिस नाम की एक महिला ने कहा कि इस नीति से उन्हें और उनके पति को काफी लाभ हुआ। वहीं, टीवी पर्सनैलिटी फिल मैकग्रॉ ने भी इस नीति का समर्थन करते हुए कहा कि सोशल सिक्योरिटी पर टैक्स लगाना “डबल टैक्सेशन” जैसा है।


अंत में ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका किसी भी “खतरनाक देश” को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा। उन्होंने समर्थकों से मिडटर्म चुनावों में मतदान करने की अपील भी की।


Raj Sharma | May 2, 2026 | World |


पीएम मोदी और साइप्रस राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिड्स के बीच अहम बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

धानमंत्री नरेंद्र मोदी और साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिड्स ने शुक्रवार को नई दिल्ली के है...

क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक: जयशंकर के निमंत्रण पर भारत पहुंचेंगे अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेल

भारत की अध्यक्षता में 26 मई 2026 को नई दिल्ली में होने वाली ‘क्वाड’ विदेश मंत्रियों की बैठक में ऑस्ट्रेलिय...

कांगो में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच दक्षिण कोरिया ने तीन प्रांतों के लिए कड़े यात्रा प्रतिब

दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि वह कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) में इबोला ...

इंडिया-नॉर्डिक समिट 2026 से वैश्विक टेक्नोलॉजी गवर्नेंस के नियमों को नए तरीके से परिभाषित करने म

ओस्लो में आयोजित तीसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट 2026 ने वैश्विक टेक्नोलॉजी गवर्नेंस को नए तरीके से परिभाषित क...

पीएम मोदी ने मेलोनी को भेंट की शिरुई लिली सिल्क स्टोल, इसकी खासियत भी जान लीजिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों संयुक्त अरब अमीरात, इटली, नीदरलैंड, स्वीडन, और नॉर्वे की यात्रा क...

कतर, सऊदी और यूएई के अनुरोध पर अमेर‍िका ने ईरान पर हमला टाला, ट्रंप ने बताई वजह

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि कतर, सऊदी अरब और यूएई के शीर्ष नेताओं ...

भारत-वियतनाम रक्षा संबंधों को नई मजबूती, रक्षा मंत्री ने की उच्चस्तरीय वार्ता

भारत और वियतनाम के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्वांटम तकनीक के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण समझौता ह...

प्रधानमंत्री मोदी और नॉर्वे के पीएम की सार्थक बातचीत, ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप पर सहमति

धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओस्लो में नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर के साथ हुई अपनी बातचीत को ब...