Search

आईपीएल 2026: 'एक या दो शॉट पीछे रह गए', एलएसजी से हार के बाद बोले आरसीबी कप्तान रजत पाटीदार

आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है।


लखनऊ आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। गुरुवार की शाम इकाना स्टेडियम में आरसीबी को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ डीएलएस नियम के तहत 9 रन से हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि हम एक या दो शॉट पीछे रह गए। 


 




रजत पाटीदार ने कहा, "हमें पता था कि लक्ष्य कैसे हासिल करना है। लड़कों ने अच्छा खेला। सभी बल्लेबाजों ने अच्छा इंटेंट दिखाया। यह बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी पिच थी। गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आ रही थी। हम अंत तक गए, बस एक या दो शॉट पीछे रह गए। हमारे पास चार और मैच हैं। हम मैच दर मैच लक्ष्य बनाकर चलेंगे।"




एलएसजी के लिए शतक लगाने वाले मिशेल मार्श के बारे में पाटीदार ने कहा, "वह बहुत बढ़िया खेले। उन्होंने हम पर दबाव बनाया, खासकर पावरप्ले में। मार्श की पारी बेहतरीन थी। मैं संशय में था कि पावरप्ले के बाद उनके सामने किसे गेंदबाजी दूं।" 




बारिश से बाधित मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। एलएसजी के लिए सलामी बल्लेबाज मिशेल मार्श ने विस्फोटक शतक लगाया। आईपीएल में किसी एलएसजी के बल्लेबाज का यह सबसे तेज शतक था। 49 गेंदों पर शतक लगाने वाले मार्श ने 56 गेंदों पर 9 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 111 रनों की पारी खेली। मार्श की इस पारी की बदौलत एलएसजी ने 19 ओवर में 3 विकेट पर 209 रन बनाए।




आरसीबी को डीएलएस के तहत 19 ओवर में जीत के लिए 213 रन का लक्ष्य मिला था। 




आरसीबी शुरुआत खराब रही। जैकब बेथेल 4 और कोहली बिना खाता खोले आउट हो गए। देवदत्त पड्डिकल 25 गेंदों पर 34, रजत पाटीदार के 31 गेंदों पर 61, टिम डेविड के 17 गेंदों पर 40, क्रुणाल पांड्या के 16 गेंदों पर नाबाद 28 और रोमारियो शेफर्ड के 15 गेंदों पर नाबाद 23 रन के बावजूद आरसीबी 19 ओवर में 6 विकेट पर 203 रन बना सकी और मैच 9 रन से हार गई। मार्श प्लेयर ऑफ द मैच रहे। 



Raj Sharma | May 8, 2026 | Sports |


त्रिकोणीय सीरीज के लिए अनुकूल रॉय हुए भारत ए टीम में शामिल, हर्ष दुबे की लेंगे जगह

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे अनुकूल रॉय को त्रिकोणीय सीरीज ...

आईपीएल 2026: जीत के साथ केकेआर ने रोमांचक बनाई प्लेऑफ की रेस, सीएसके-डीसी का नुकसान

आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस (...

आईपीएल 2026: एसआरएच और जीटी ने कटाया प्लेऑफ का टिकट, हार के साथ मुश्किल हुई सीएसके की राह

आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 5 विकेट से हरा...

आर्थिक तंगी, सुविधाओं का अभाव, लेकिन कुछ कर गुजरने की जिद ने रोनाल्डो को बनाया 'फुटबॉल का जादूगर'

कहते हैं कि किसी चीज की सही अहमियत उसी इंसान को पता होती है, जिसने वर्षों से उसके लिए इंतजार किया हो...

'मुझे संदेह है कि वह इस समय ऐसा रिस्क लेना चाहेंगे', धोनी की वापसी पर गावस्कर का बड़ा बयान

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ चेन्नई सुपर किं...

पीबीकेएस को मिली लगातार पांचवीं हार, कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 6 विकेट से हार का सा...