Search

शिखा पांडे: इंजीनियर की डिग्री, वायु सेना से खास नाता, दो विश्व कप फाइनल में रहीं भारतीय टीम का हिस्सा

इंजीनियर की डिग्री, वायसुना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट की पोस्ट और फिर क्रिकेट के मैदान पर बनाई अपनी तेज गेंदबाजी से अलग पहचान


नई दिल्ली,  इंजीनियर की डिग्री, वायसुना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट की पोस्ट और फिर क्रिकेट के मैदान पर बनाई अपनी तेज गेंदबाजी से अलग पहचान। भारतीय टीम की स्टार खिलाड़ी शिखा पांडे ने एक जिंदगी में अपने कई सपनों को पूरा किया है। शिखा साल 2017 में हुए महिला वनडे विश्व कप में फाइनल तक का सफर तय करने वाली टीम का हिस्सा भी रहीं।  


शिखा का जन्म 12 मई, 1989 को आंध्र प्रदेश (अब तेलंगाना) के करीमनगर जिले के रामागुंडम में हुआ। शिखा का शुरुआत से ही पढ़ाई में काफी मन लगता था। इसके साथ ही क्रिकेट में भी उनकी खास रुचि थी। शिखा क्रिकेट की बारीकियां सीखती रहीं और इस दौरान उन्होंने पढ़ाई का भी दामन नहीं छोड़ा। महज 15 साल की उम्र में शिखा का चयन गोवा टीम में हुआ। इसके बाद 17 साल की उम्र में उन्हें सीनियर राज्य टीम के लिए भी चुना गया। शिखा 22 गज की पिच पर हाथ आए हर मौके को भुनाने में सफल रहीं और उनका क्रिकेट करियर तेजी से आगे बढ़ता रहा।


क्रिकेट में अपनी पहचान बनाते हुए साल 2010 में शिखा ने गोवा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्हें कई बड़ी कंपनियों से नौकरी से ऑफर आए, लेकिन उन्होंने इन सभी ऑफर्स को सिर्फ इसलिए ठुकरा दिया, क्योंकि वह अपना पूरा ध्यान क्रिकेट पर लगाना चाहती थीं। साल 2011 में शिखा ने वायुसेना को जॉइन किया लेकिन क्रिकेटर बनने की चाहत और उसके लिए लगातार प्रयास जारी रहे।


साल 2014 में शिखा का सपना साकार हुआ जब बांग्लादेश के खिलाफ उन्हें अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिला। डेब्यू मैच में शिखा अपनी गेंदबाजी से प्रभावित करने में सफल भी रहीं। इसके बाद इसी साल शिखा ने भारत के लिए वनडे और टेस्ट में भी अपना डेब्यू किया। साल 2017 में खेले गए वनडे विश्व कप में उन्होंने भारतीय टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम किरदार निभाया। 7 मुकाबलों में उन्होंने 8 विकेट निकाले और उनकी इकोनॉमी महज 4.32 का रहा।


टी20 विश्व कप 2020 में भी शिखा ने अपनी गेंदबाजी से खासा प्रभावित किया और टूर्नामेंट में खेले 5 मुकाबलों में 7 विकेट निकाले। इस वर्ल्ड कप में शिखा का इकोनॉमी महज 6.85 का रहा और उन्होंने भारतीय टीम को फाइनल का टिकट दिलाने में अहम भूमिका निभाई। शिखा इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाली पहली वायुसेना अधिकारी भी बनीं।


दिलीप सरदेसाई के बाद शिखा गोवा की ओर से भारतीय नेशनल टीम के लिए खेलने वाली पहली क्रिकेटर बनीं। शिखा भारत की ओर से अब तक 3 टेस्ट, 55 वनडे और 62 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुकी हैं। उन्होंने टेस्ट में 4, वनडे में 75 और टी20 इंटरनेशनल में 43 विकेट चटकाए हैं।


Raj Sharma | May 11, 2026 | Sports |


त्रिकोणीय सीरीज के लिए अनुकूल रॉय हुए भारत ए टीम में शामिल, हर्ष दुबे की लेंगे जगह

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे अनुकूल रॉय को त्रिकोणीय सीरीज ...

आईपीएल 2026: जीत के साथ केकेआर ने रोमांचक बनाई प्लेऑफ की रेस, सीएसके-डीसी का नुकसान

आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस (...

आईपीएल 2026: एसआरएच और जीटी ने कटाया प्लेऑफ का टिकट, हार के साथ मुश्किल हुई सीएसके की राह

आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 5 विकेट से हरा...

आर्थिक तंगी, सुविधाओं का अभाव, लेकिन कुछ कर गुजरने की जिद ने रोनाल्डो को बनाया 'फुटबॉल का जादूगर'

कहते हैं कि किसी चीज की सही अहमियत उसी इंसान को पता होती है, जिसने वर्षों से उसके लिए इंतजार किया हो...

'मुझे संदेह है कि वह इस समय ऐसा रिस्क लेना चाहेंगे', धोनी की वापसी पर गावस्कर का बड़ा बयान

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ चेन्नई सुपर किं...

पीबीकेएस को मिली लगातार पांचवीं हार, कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 6 विकेट से हार का सा...