Search

होर्मुज स्ट्रेट में दक्षिण कोरियाई जहाज पर हमले की जांच पूरी, जल्द जारी होगी र‍िपोर्ट

दक्षिण कोरिया हाल ही में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक दक्षिण कोरियाई जहाज पर हुए हमले की जांच के नतीजों का ऐलान करने वाला है


सोल,, दक्षिण कोरिया हाल ही में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक दक्षिण कोरियाई जहाज पर हुए हमले की जांच के नतीजों का ऐलान करने वाला है। मामले की जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया इस पर एक प्रेस ब्रीफिंग भी की जाएगी।


 


योनहाप न्यूज एजेंसी के अनुसार, चार मई को दक्षिण कोरिया की बड़ी शिपिंग कंपनी एचएमएम सीओ. की ओर से संचालित जहाज 'एचएमएम नामू' पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे होने के दौरान 'दो अज्ञात हवाई वस्तुओं' ने हमला किया था। उस समय अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चल रहा था।


इसके बाद सरकार की जांच टीम ने उन वस्तुओं से मिले इंजन के मलबे का गहराई से विश्लेषण किया, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हमला किस तरह का था और इसके पीछे कौन जिम्मेदार था।


विदेश मंत्रालय ने पत्रकारों को भेजे गए संदेश में कहा, “एचएमएम नामू घटना की जांच के नतीजों पर शाम पांच बजे प्रेस ब्रीफिंग की जाएगी।”


मंत्रालय ने बताया पहले उप विदेश मंत्री पार्क यून-जू इस ब्रीफिंग का नेतृत्व करेंगे। इसमें रक्षा मंत्रालय और अन्य संबंधित एजेंसियों के अधिकारी भी शामिल होंगे। हमले के कारण जहाज पर विस्फोट और आग लग गई थी, जिसमें 24 क्रू मेंबर्स में से एक को मामूली चोट आई थी।


काफी समय से यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस हमले में एंटी-शिप मिसाइल या ड्रोन का इस्तेमाल किया गया हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि एंटी-शिप मिसाइल इस्तेमाल होने की संभावना ज्यादा लगती है।


अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या मंत्रालय आधिकारिक तौर पर हमले के जिम्मेदार पक्ष का नाम लेगा या नहीं।


इस महीने की शुरुआत में विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पत्रकारों से कहा था कि इस हमले के पीछे किसी गैर-ईरानी पक्ष के होने की संभावना बहुत कम लगती है। हालांकि, सरकार अब तक किसी पर सीधे आरोप लगाने में सावधानी बरत रही है।


हमले के तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान ने एचएमएम जहाज और कुछ अन्य लक्ष्यों पर फायरिंग की थी। सियोल स्थित ईरानी दूतावास ने साफ कहा कि ईरान इस घटना में अपनी सेना की किसी भी भूमिका से 'पूरी तरह और सख्ती से इनकार' करता है।


बाद में जब दक्षिण कोरिया ने शुरुआती जांच रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि जहाज पर हुआ विस्फोट और आग अंदरूनी खराबी नहीं बल्कि बाहरी हमले की वजह से हुई थी, तब ईरान की तरफ से कोई नया बयान जारी नहीं किया गया।


Raj Sharma | May 27, 2026 | World |


मंगल के वातावरण पर शोध करने वाला नासा का पहला मिशन मेवेन खत्म, अंतरिक्ष यान से टूटा संपर्क

नासा का मंगल ग्रह के वातावरण और उसके बदलावों का अध्ययन करने वाला पहला मिशन 'मार्स एटमॉस्फियर एंड वोलाट...

ट्रंप प्रशासन को बड़ा राजनीतिक झटका, अमेरिकी संसद में ईरान युद्ध खत्म करने का प्रस्ताव पास

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने एक द्विदलीय 'वॉर पावर्स रेजोल्यूशन' पारित किया है, जिसका मकसद ईरान के खिलाफ अम...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलीं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज, हैदराबाद हा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में वेनेजुएला की कार्यवाहक राष...

ट्रंप ने ईरान डील पर आखिरी फैसला बाकी होने का किया दावा, यूरेनियम संवर्धन को लेकर किया बड़ा ऐलान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह ईरान के साथ एक संभावित समझौते पर आखिरी फै...

होर्मुज में तनाव: अमेरिका का दावा 'ईरानी ड्रोन को मार गिराया,' एक और सैन्य कार्रवाई की पुष्टि

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकाम) ने ईरान के ड्रोन मार गिराने और एक और सैन्य कार्रवाई की पुष्टि की है...

साइप्रस में एस. जयशंकर की वैश्विक नेताओं से मुलाकात, यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया की स्थिति पर

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने साइप्रस में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक के दौर...

मार्को रुबियो के दौरे से भारत को मिला भरोसा, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र पर अमेरिका का फोकस बरकरार

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अपनी चार दिन की भारत यात्रा का इस्तेमाल क्वाड सहयोग को मजबूत करन...

लेबनान पर इजरायली हमले जारी, आईडीएफ ने नबातीह में घर खाली करने की दी चेतावनी

दक्षिणी लेबनान पर इजरायली हमले जारी हैं। इस बीच इजरायली सेना ने एक्स पर हिब्रू भाषा में बयान जारी कर नब...

पीएम मोदी और साइप्रस राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिड्स के बीच अहम बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

धानमंत्री नरेंद्र मोदी और साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिड्स ने शुक्रवार को नई दिल्ली के है...