Search

आईपीएल 2026: आरआर को हराकर 'शीर्ष-4' में पहुंची एसआरएच, जानें अब किसके पास ऑरेंज और पर्पल कैप?

आईपीएल 2026 का 21वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच सोमवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया


हैदराबाद, आईपीएल 2026 का 21वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच सोमवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 6 विकेट पर 216 रन बनाए थे। आरआर 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई और 57 रन के बड़े अंतर से हार गई। सीजन के अपने पांचवें मैच में आरआर की यह पहली हार थी, जबकि एसआरएच की पांचवें मैच में यह दूसरी जीत थी। 


 


एसआरएच-आरआर मैच के बाद अंकतालिका और ऑरेंज कैप, पर्पल कैप में हुए बदलावों पर एक नजर डालते हैं।


राजस्थान रॉयल्स 5 मैचों में 8 अंक के साथ पहले स्थान पर, पंजाब किंग्स 4 मैचों में 7 अंक के साथ दूसरे स्थान पर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 4 मैचों में 6 अंक के साथ तीसरे स्थान पर, सनराइजर्स हैदराबाद 5 मैचों में 4 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।


दिल्ली कैपिटल्स 4 मैचों में 4 अंक के साथ पांचवें स्थान पर, गुजरात टाइटंस 4 मैचों में 4 अंक के साथ छठे स्थान पर, लखनऊ सुपर जायंट्स 4 मैचों में 4 अंक के साथ सातवें और मुंबई इंडियंस 4 मैचों में 2 अंक के साथ आठवें स्थान पर है।


चेन्नई सुपर किंग्स 4 मैचों में 2 जीत के साथ नौवें स्थान पर और कोलकाता नाइट राइडर्स 4 मैचों में 1 अंक के साथ दसवें स्थान पर है।


समान अंक के बावजूद कई टीमों की रैंकिंग में अंतर उनके रन रेट की वजह से है।


एसआरएच-आरआर मैच के बाद ऑरेंज कैप अब एसआरएच के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के पास चली गई है। क्लासेन ने 5 मैचों की 5 पारियों में 224 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर ईशान किशन हैं जिनके 5 मैचों की 5 पारियों में 213 रन हैं। आरआर के वैभव सूर्यवंशी तीसरे स्थान पर हैं जिनके 5 मैचों की 5 पारियों में 200 रन हैं।


पर्पल कैप गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा के पास है। कृष्णा ने 4 मैचों में 10 विकेट लिए हैं। आरआर के रवि बिश्नोई 5 मैचों में 9 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं।


Raj Sharma | April 14, 2026 | Sports |


त्रिकोणीय सीरीज के लिए अनुकूल रॉय हुए भारत ए टीम में शामिल, हर्ष दुबे की लेंगे जगह

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे अनुकूल रॉय को त्रिकोणीय सीरीज ...

आईपीएल 2026: जीत के साथ केकेआर ने रोमांचक बनाई प्लेऑफ की रेस, सीएसके-डीसी का नुकसान

आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस (...

आईपीएल 2026: एसआरएच और जीटी ने कटाया प्लेऑफ का टिकट, हार के साथ मुश्किल हुई सीएसके की राह

आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 5 विकेट से हरा...

आर्थिक तंगी, सुविधाओं का अभाव, लेकिन कुछ कर गुजरने की जिद ने रोनाल्डो को बनाया 'फुटबॉल का जादूगर'

कहते हैं कि किसी चीज की सही अहमियत उसी इंसान को पता होती है, जिसने वर्षों से उसके लिए इंतजार किया हो...

'मुझे संदेह है कि वह इस समय ऐसा रिस्क लेना चाहेंगे', धोनी की वापसी पर गावस्कर का बड़ा बयान

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ चेन्नई सुपर किं...

पीबीकेएस को मिली लगातार पांचवीं हार, कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 6 विकेट से हार का सा...