Search

देश को मजबूत करने के लिए पद्मश्री अवार्डी खेमराज सुंदरियाल ने की स्वदेशी अपनाने की अपील

पद्मश्री हस्तशिल्प कलाकार खेमराज सुंदरियाल ने मंगलवार को पीएम मोदी द्वारा नागरिकों से ईंधन बचाने और सोने की खरीदारी से बचने की अपील का समर्थन किया


पानीपत, पद्मश्री हस्तशिल्प कलाकार खेमराज सुंदरियाल ने मंगलवार को पीएम मोदी द्वारा नागरिकों से ईंधन बचाने और सोने की खरीदारी से बचने की अपील का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देशहित में अपील की है और मुझे लगता है कि देशवासियों को फॉलो करना चाहिए।


 


पानीपत में कई दशकों से हैंडलूम इंडस्ट्री को एक मजबूत पहचान देने वाले खेमराज सुंदरियाल ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री मोदी की अपील को सुनता हूं और उसे ध्यान से समझता हूं। उन्होंने कहा है कि लोगों को देश के लिए मिलकर काम करना चाहिए और सरकार का साथ देना चाहिए। हमें उनके शब्दों का पालन करना चाहिए और उसी के अनुसार काम करना चाहिए। पीएम मोदी ने यह सुझाव भी दिया है कि यदि हम कम वाहनों का उपयोग करें, तो इससे हमें कई तरह से फायदा होगा। पहला, हमारे ईंधन की खपत कम होगी। दूसरा, सड़कों पर प्रदूषण घटेगा और हम एक बेहतर जीवन जी पाएंगे।


उन्होंने ‘वर्क फ्रॉम होम’ का जिक्र करते हुए इसे लाभदायक बताया। उन्होंने कहा कि घर से काम करने पर बिजली और संसाधनों की बचत होगी, जिससे देश को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।


स्वदेशी अपनाने पर जोर देते हुए पद्मश्री खेमराज सुंदरियाल ने कहा कि आज लोग विदेशी और सिंथेटिक वस्तुओं की ओर अधिक आकर्षित हो रहे हैं, जबकि पहले स्वदेशी पहनावा और खानपान हमारी पहचान हुआ करता था। स्वदेशी अपनाने से देश के किसानों और स्थानीय उद्योगों को मजबूती मिलेगी तथा आर्थिक लाभ देश के भीतर ही रहेगा।


प्राकृतिक खेती का जिक्र देते हुए इसके बढ़ावे को लेकर उन्होंने कहा कि गाय-भैंस के गोबर और पत्तियों से बनी कम्पोस्ट खाद का उपयोग पहले खेती की मजबूती का आधार था, लेकिन आज रासायनिक खादों के अत्यधिक प्रयोग से धरती की उर्वरता प्रभावित हो रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यही स्थिति रही तो भविष्य में बिना रसायन के खेती करना मुश्किल हो जाएगा।


खेमराज सुंदरियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आत्मनिर्भर भारत का संदेश दे रहे हैं और हर व्यक्ति को अपने कार्य स्वयं करने की आदत डालनी चाहिए।


उन्होंने कहा कि हमारा देश एक परिवार है और इस परिवार पर जब भी कोई संकट आए, तो सभी को मिलकर उसका सामना करना चाहिए। इससे देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लोगों में एकता बढ़ेगी और भारत लगातार प्रगति करेगा।


Raj Sharma | May 12, 2026 | Haryana |


ग्रेटर नोएडा में किन्नर हत्याकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में हुए चर्चित किन्नर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए म...

ग्रेटर नोएडा : झुग्गियों में भीषण आग, 20 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख, बाल-बाल बचे लोग

ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्राम हाफीजपुर स्थित झुग्गी-...

महिलाओं पर कैंची से हमला करने वाला साइको आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी से करता था पीछा

नोएडा के सेक्टर-58 थाने की पुलिस ने महिलाओं और लड़कियों पर पीछे से कैंची से हमला करने वाले एक कथित साइको आ...

नीट पेपर लीक मामले में पवन खेड़ा का तंज, बोले- पेपर लीक नहीं हुआ, सवाल बाहर आ गया

नीट पेपर लीक मामले पर एनटीए प्रमुख के बयान को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से ...

विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित करने पर दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई डब्ल्यूएफआई को फटकार

भारत की महिला रेसलर विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित किए जाने के फैसले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने रेसलिंग फ...

फरीदाबाद : पुलिस ने किया अपराधी संदीप उर्फ चेंटा को गिरफ्तार, लूट, डकैती और हत्या के प्रयास का आर

फरीदाबाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख जारी रखते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है...

दिल्ली पुलिस की बड़ी सफलता: वाहन चोरी और सेंधमारी के दो सगे भाई गिरफ्तार, चोरी का बड़ा खजाना बरा

दिल्ली पुलिस दक्षिण जिले ने वाहन चोरी और सेंधमारी के मामलों में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है...

अंबाला के तोपखाना इलाके में पीलिया बेकाबू, बच्ची की मौत के बाद अलर्ट मोड में आया स्वास्थ्य विभा

हरियाणा के अंबाला स्थित तोपखाना इलाके में पीलिया (जॉन्डिस) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे स्वास्थ्...

ग्रेटर नोएडा : दीपक हत्याकांड के फरार आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल

ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में हुए चर्चित दीपक नागर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली ह...