Search

हरियाणा के बोर्ड-निगमों में हुई नई नियुक्तियां, सरकार ने जारी किए आदेश

हरियाणा सरकार ने बोर्ड-निगमों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अतिरिक्त निदेशकों की नियुक्तियां कर दी हैं। सरकार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।


चंडीगढ़,  हरियाणा सरकार ने बोर्ड-निगमों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अतिरिक्त निदेशकों की नियुक्तियां कर दी हैं। सरकार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। 


हरियाणा सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, महेश जोशी को हरियाणा कला परिषद में उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कुरुक्षेत्र के गुरनाम सैनी को हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम लिमिटेड, पंचकूला के निदेशक मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, अधिवक्ता वेदपाल को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, पंचकूला का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


सिरसा के रोहताश जांगड़ा को हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड, पंचकूला का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुनीता डांगी को हरियाणा महिला विकास निगम लिमिटेड की अध्यक्षा नियुक्त किया गया है। हिसार के बिंदर दानाउदा को हरियाणा कला परिषद में हिसार का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।


रोहतक के गगन हरियाणवी को हरियाणा कला परिषद में रोहतक का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है, जबकि गुरुग्राम के अमित सैनी को हरियाणा कला परिषद में गुरुग्राम का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।


हरियाणा सरकार ने राजपाल बेनीवाल को हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण की कार्यकारी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। सुभाष कलसाना को हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (एचएससीएआरडीबी) का अध्यक्ष नियुक्त किया।


सरकार की ओर से सुभाष बंसल को हरियाणा राज्य सहकारी आवास संघ लिमिटेड का अध्यक्ष नियुक्त किया। भारत भूषण जुयाल को हरियाणा राज्य सहकारी शीर्ष बैंक लिमिटेड का अध्यक्ष नियुक्त किया।


Raj Sharma | May 30, 2026 | Haryana |


तेज आंधी-तूफान और झमाझम बारिश से मौसम सुहावना, जलभराव और गिरे पेड़ों ने बढ़ाई परेशानी

दिल्ली समेत नोएडा और आसपास के इलाकों में 4 जून को तेज आंधी-तूफान के साथ हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से ल...

भ्रष्टाचारियों पर हरियाणा विजिलेंस का बड़ा प्रहार, रिश्वतखोर अधिकारियों के लिए 'दूर-दराज तबाद

हरियाणा स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने मुख्यमंत्री से सिफारिश की है कि रिश्वत लेते ह...

ज़ीरकपुर में गोमांस से भरा ट्रक पकड़ने का दावा, गो रक्षा दल ने किया हंगामा; आरोपियों के खिलाफ सख

ज़ीरकपुर के नगला इलाके में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब गो रक्षा दल की टीम ने एक ट्रक को रोककर उसमें ...

पीएम स्वनिधि योजना : निराशा को आशा में बदलने की कहानी, लाभार्थी मंदीप ने बताया- जीने का मिला सहार

पीएम स्वनिधि जून 2020 में शुरुआत के बाद से रेहड़ी-पटरी वालों के लिए एक परिवर्तनकारी पहल के रूप में उभरी है...

पूसा में खरीफ कॉन्फ्रेंस: 22 राज्यों के कृषि मंत्री एक मंच पर, कृषि सुधारों को मिला राष्ट्रीय संक

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पूसा में 28 और 29 मई को आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय ख...

भीषण गर्मी से एनसीआर के लोगों को मिली निजात, तीन दिनों तक बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी

एनसीआर में गुरुवार शाम से मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश, आंधी तथा धूल भरी हवाओं ने भीषण गर्मी से परे...

ग्रेटर नोएडा : पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, गैंगस्टर-आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमे हैं द

गौतमबुद्धनगर के जारचा थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई...

ग्रेटर नोएडा में किन्नर हत्याकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में हुए चर्चित किन्नर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए म...