Search

ग्रेटर नोएडा : पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, गैंगस्टर-आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमे हैं दर्ज

गौतमबुद्धनगर के जारचा थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई


 ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्धनगर के जारचा थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  


पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल बदमाश के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में 17 मुकदमे दर्ज हैं।


पुलिस के अनुसार, दिनांक 27 मई को जारचा पुलिस बुलंदशहर बॉर्डर स्थित समाना नहर के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामने से एक मोटरसाइकिल सवार आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन वह भागने लगा। खुद को पुलिस से घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।


पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की जिसमें मोटरसाइकिल सवार बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल की पहचान शहजाद (30) निवासी ग्राम कलौंदा, थाना जारचा, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है। घटना के बाद पुलिस ने घायल बदमाश को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।


पुलिस द्वारा आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच की गई तो सामने आया कि उसके खिलाफ बुलंदशहर जिले के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत कुल 17 मुकदमे दर्ज हैं।


पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, शहजाद पर थाना ककोड़, औरंगाबाद, छतारी, पहासू, शिकारपुर, अहमदगढ़, खुर्जा देहात और कोतवाली देहात समेत कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, अवैध हथियार रखने, गैंगस्टर एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराएं शामिल हैं।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और आपराधिक नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।


Raj Sharma | May 27, 2026 | Haryana |


तेज आंधी-तूफान और झमाझम बारिश से मौसम सुहावना, जलभराव और गिरे पेड़ों ने बढ़ाई परेशानी

दिल्ली समेत नोएडा और आसपास के इलाकों में 4 जून को तेज आंधी-तूफान के साथ हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से ल...

भ्रष्टाचारियों पर हरियाणा विजिलेंस का बड़ा प्रहार, रिश्वतखोर अधिकारियों के लिए 'दूर-दराज तबाद

हरियाणा स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने मुख्यमंत्री से सिफारिश की है कि रिश्वत लेते ह...

ज़ीरकपुर में गोमांस से भरा ट्रक पकड़ने का दावा, गो रक्षा दल ने किया हंगामा; आरोपियों के खिलाफ सख

ज़ीरकपुर के नगला इलाके में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब गो रक्षा दल की टीम ने एक ट्रक को रोककर उसमें ...

पीएम स्वनिधि योजना : निराशा को आशा में बदलने की कहानी, लाभार्थी मंदीप ने बताया- जीने का मिला सहार

पीएम स्वनिधि जून 2020 में शुरुआत के बाद से रेहड़ी-पटरी वालों के लिए एक परिवर्तनकारी पहल के रूप में उभरी है...

पूसा में खरीफ कॉन्फ्रेंस: 22 राज्यों के कृषि मंत्री एक मंच पर, कृषि सुधारों को मिला राष्ट्रीय संक

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पूसा में 28 और 29 मई को आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय ख...

भीषण गर्मी से एनसीआर के लोगों को मिली निजात, तीन दिनों तक बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी

एनसीआर में गुरुवार शाम से मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश, आंधी तथा धूल भरी हवाओं ने भीषण गर्मी से परे...

ग्रेटर नोएडा में किन्नर हत्याकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में हुए चर्चित किन्नर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए म...