Search

जीरकपुर छत लाइट प्वाइंट पर फिर बड़ा हादसा, दो ट्रालों की टक्कर से मची अफरा-तफरी

जीरकपुर के छत लाइट प्वाइंट पर बुधवार देर रात एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया।


जीरकपुर , जीरकपुर के छत लाइट प्वाइंट पर बुधवार देर रात एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया। रात करीब 12 बजे से 1 बजे के बीच दो ट्राले आपस में टकरा गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात प्रभावित हुआ। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।


जानकारी के अनुसार एक राजस्थान नंबर का ट्राला, जिसका चालक संपत लाल बताया जा रहा है, चंडीगढ़ से पटियाला की ओर जा रहा था। ट्राला खाली था। वहीं दूसरा ट्राला एयरपोर्ट रोड से अंबाला की तरफ जा रहा था। छत लाइट प्वाइंट चौराहे पर दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई।


चालकों के अनुसार हादसे का प्रमुख कारण चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नलों का बंद होना रहा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों ट्राले लगभग एक ही समय पर चौराहे पर पहुंचे, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई।


मौके पर पहुंचे एएसआई ट्रैफिक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि हादसे में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि दोनों ट्रालों का संतुलन बिगड़ने के कारण यह दुर्घटना हुई। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि रात के समय सिग्नल बंद होने की स्थिति में विशेष सतर्कता बरतें, वाहन की गति नियंत्रित रखें और चौराहों को सावधानी से पार करें।


हादसे के बाद मौके पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही ट्रैफिक इंचार्ज जसवीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने और यातायात बहाल करने के लिए हाइड्रा मशीन की व्यवस्था की गई, जिसके बाद ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाया गया।


इस दौरान सड़क सुरक्षा फोर्स 112 की टीम भी मौके पर पहुंची और घायल चालक को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर इलाज करवाया। सड़क सुरक्षा फोर्स 112 के इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि सड़क हादसों के दौरान अक्सर उन्हें अपने स्तर पर हाइड्रा मशीन और अन्य संसाधनों का इंतजाम करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी को भी ऐसी परिस्थितियों में तुरंत सहायता उपलब्ध कराने और सड़क से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के लिए आवश्यक मशीनरी उपलब्ध करानी चाहिए।


बताया जा रहा है कि पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें दोनों ट्रालों की टक्कर साफ दिखाई दे रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

Raj Sharma | June 4, 2026 | Haryana |


तेज आंधी-तूफान और झमाझम बारिश से मौसम सुहावना, जलभराव और गिरे पेड़ों ने बढ़ाई परेशानी

दिल्ली समेत नोएडा और आसपास के इलाकों में 4 जून को तेज आंधी-तूफान के साथ हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से ल...

भ्रष्टाचारियों पर हरियाणा विजिलेंस का बड़ा प्रहार, रिश्वतखोर अधिकारियों के लिए 'दूर-दराज तबाद

हरियाणा स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने मुख्यमंत्री से सिफारिश की है कि रिश्वत लेते ह...

ज़ीरकपुर में गोमांस से भरा ट्रक पकड़ने का दावा, गो रक्षा दल ने किया हंगामा; आरोपियों के खिलाफ सख

ज़ीरकपुर के नगला इलाके में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब गो रक्षा दल की टीम ने एक ट्रक को रोककर उसमें ...

पीएम स्वनिधि योजना : निराशा को आशा में बदलने की कहानी, लाभार्थी मंदीप ने बताया- जीने का मिला सहार

पीएम स्वनिधि जून 2020 में शुरुआत के बाद से रेहड़ी-पटरी वालों के लिए एक परिवर्तनकारी पहल के रूप में उभरी है...

पूसा में खरीफ कॉन्फ्रेंस: 22 राज्यों के कृषि मंत्री एक मंच पर, कृषि सुधारों को मिला राष्ट्रीय संक

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पूसा में 28 और 29 मई को आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय ख...

भीषण गर्मी से एनसीआर के लोगों को मिली निजात, तीन दिनों तक बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी

एनसीआर में गुरुवार शाम से मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश, आंधी तथा धूल भरी हवाओं ने भीषण गर्मी से परे...

ग्रेटर नोएडा : पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, गैंगस्टर-आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमे हैं द

गौतमबुद्धनगर के जारचा थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई...

ग्रेटर नोएडा में किन्नर हत्याकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में हुए चर्चित किन्नर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए म...