Search

पंजाब बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित: सीएम मान ने टॉपर्स की सराहना की, कहा- बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10वीं कक्षा के परिणामों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि पंजाब के छात्र-छात्राओं में प्रतिभा और लगन की कोई कमी नहीं है


चंडीगढ़, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10वीं कक्षा के परिणामों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि पंजाब के छात्र-छात्राओं में प्रतिभा और लगन की कोई कमी नहीं है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह दावा किया है। मुख्यमंत्री ने परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी और सरकार की शिक्षा सुधार योजनाओं पर जोर दिया। 


मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 10वीं के टॉपर्स से मुलाकात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। सीएम ने छात्रों की मेहनत और उपलब्धि की सराहना करते हुए शिक्षा और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी सरकार पंजाब में शिक्षा सुधारों पर फोकस कर रही है।


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में टॉपर्स के साथ हुई मुलाकात की तस्वीरें पोस्ट करते हुए सीएम भगवंत मान ने लिखा, "पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा कल घोषित किए गए कक्षा 10 के नतीजों ने यह साबित कर दिया है कि आपके पंजाब के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।"


उन्होंने कहा, "मैं विशेष रूप से हरलीन शर्मा को 99.38 फीसदी (646/650) अंकों के साथ पहला स्थान हासिल करने के लिए और मणिमहेश शर्मा, रिया रानी को क्रमशः 99.23 फीसदी (645/650) अंकों के साथ दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने के लिए बधाई देता हूं। इन प्रतिभाशाली बच्चों की अथक मेहनत, उनके माता-पिता की दुआओं और उनके शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन के कारण, आज पूरा पंजाब गर्व से सिर ऊंचा करके खड़ा है।"


मुख्यमंत्री ने पोस्ट में आगे लिखा, "आपकी सरकार शिक्षा के बुनियादी ढांचे को और अधिक मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि गांवों और शहरों के हर बच्चे को ऐसी ऊंची उड़ान भरने के समान अवसर मिल सकें। मैं सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं और आशा करता हूं कि वे देश और दुनिया में पंजाब का नाम रोशन करते रहेंगे।"


Raj Sharma | May 12, 2026 | Punjab |


पटियाला में रोजगार मेले में 188 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, पीएम मोदी का जताया आभार

केंद्र सरकार की देशव्यापी रोजगार मुहिम के तहत पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स (पीएलडब्ल्यू) में 19वें रोजगार ...

निकाय चुनाव से पहले सुखबीर बादल की अपील, बोले- 'पंजाब को बचाना है तो अकाली दल को जिताएं'

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब में निकाय चुनावों से पहले राज्य की जनता के नाम सं...

पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा की आज अदालत में पेशी, ईडी ने 4 करीबियों को किया दिल्ली तलब

कथित तौर पर 150 करोड़ रुपए की हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को सोमवा...

‘लुक्खे’ में महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा के मामले में योगराज सिंह पर एफआईआर

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता व अभिनेता योगराज सिंह महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा इस्तेमाल ...

दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग पर 'आप' का बड़ा आरोप, 'भाजपा जिम्मेदार, सिंगर ने नहीं स्वीका

पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग मामले पर राज्य सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी के ...