Search

पंजाब बोर्ड: 12वीं में 91.46 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल, तीन बेटियों ने हासिल किए 100 फीसदी अंक

पंजाब बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है।


चंडीगढ़,  पंजाब बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) के अध्यक्ष डॉ अमरपाल सिंह ने बुधवार को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। पंजाब बोर्ड ने एक साथ तीनों स्ट्रीम- साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के नतीजे जारी कर दिए हैं। घोषित नतीजों के मुताबिक, इस वर्ष पंजाब बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 91.46 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं, जो पिछले सत्र 2024-2025 की तुलना में 0.46 फीसदी अंक के साथ थोड़ा बेहतर है। पिछले वर्ष 12वीं बोर्ड का उत्तीर्ण प्रतिशत 91 फीसदी दर्ज किया गया था।  


परीक्षा में इस वर्ष कुल 2,65,417 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 2,42,755 छात्र उत्तीर्ण हुए। इन स्टूडेंट्स में 1,25,695 लड़कियां और 1,39,716 लड़के थे, जिनमें से 1,19,079 छात्राएं और 1,23,676 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। बोर्ड में लड़कियों ने बाजी मारते हुए 94.73 प्रतिशत प्राप्त किया है। वहीं, लड़कों का पास प्रतिशत 88.52 फीसदी दर्ज किया गया है।


पंजाब 12वीं बोर्ड की परीक्षा में इस वर्ष तीन छात्राओं ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर पूरे 100 फीसदी मार्क्स स्कोर किए हैं, जिसमें पहले स्थान पर सुखदीप कौर, दूसरी रैंक मुमताज बेगम और तीसरे स्थान पर दिव्यांशी हैं। जिन छात्र-छात्राओं ने पंजाब 12वीं बोर्ड की परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।


पंजाब 12वीं बोर्ड का परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद 'सीनियर सेकेंडरी (10+2) परीक्षा का अनंतिम परिणाम मार्च 2026' लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा; वहां अपना नाम और रोल नंबर दर्ज करें। फिर परिणाम आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा। रिजल्ट को चेक करने के बाद मार्कशीट डाउनलोड कर लें। अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए मार्कशीट का प्रिंटआउट सुरक्षित निकालकर रख लें।


बता दें कि इस वर्ष 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 17 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं, जिसमें वाणिज्य स्ट्रीम में कुल 34,496 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 34,074 उत्तीर्ण हुए। मानविकी स्ट्रीम में कुल 1,65,457 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 1,45,457 उत्तीर्ण हुए। विज्ञान स्ट्रीम में कुल 56,456 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 55,593 उत्तीर्ण हुए। व्यावसायिक स्ट्रीम में कुल 9,008 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 7,909 उत्तीर्ण हुए।


Raj Sharma | May 13, 2026 | Punjab |


पटियाला में रोजगार मेले में 188 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, पीएम मोदी का जताया आभार

केंद्र सरकार की देशव्यापी रोजगार मुहिम के तहत पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स (पीएलडब्ल्यू) में 19वें रोजगार ...

निकाय चुनाव से पहले सुखबीर बादल की अपील, बोले- 'पंजाब को बचाना है तो अकाली दल को जिताएं'

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब में निकाय चुनावों से पहले राज्य की जनता के नाम सं...

पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा की आज अदालत में पेशी, ईडी ने 4 करीबियों को किया दिल्ली तलब

कथित तौर पर 150 करोड़ रुपए की हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को सोमवा...

‘लुक्खे’ में महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा के मामले में योगराज सिंह पर एफआईआर

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता व अभिनेता योगराज सिंह महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा इस्तेमाल ...

दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग पर 'आप' का बड़ा आरोप, 'भाजपा जिम्मेदार, सिंगर ने नहीं स्वीका

पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग मामले पर राज्य सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी के ...

पंजाब बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित: सीएम मान ने टॉपर्स की सराहना की, कहा- बच्चों में प्रतिभा की कोई क

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10वीं कक्षा के परिणामों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि पंजाब के छात्र-छात्...

सीबीआई का पंजाब विजिलेंस ब्यूरो पर छापा, 25 लाख रुपये की रिश्वत के आरोप में 'बिचौलिया' गिरफ्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने मोहाली स्थित पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के दफ्तर पर छापा मारा...