Search

पंजाब में फिर बम की धमकी से हड़कंप, सीएम भगवंत मान और सुनील जाखड़ निशाने पर

पंजाब में एक बार फिर बम की धमकी ने सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।


चंडीगढ़,  पंजाब में एक बार फिर बम की धमकी ने सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। इस बार मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ को निशाना बनाने की बात कही गई है। बताया जा रहा है कि यह धमकी एक ईमेल के जरिए भेजी गई, जिसके बाद पूरे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। 


जानकारी के मुताबिक, बुधवार को एक धमकी भर ईमेल मिला, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान के ऑफिस निशाना बनाने की बात कही गई है। साथ ही पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ को भी 6 जून तक जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके साथ ही चंडीगढ़ स्थित भाजपा मुख्यालय और दिल्ली में मौजूद पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय का भी जिक्र किया गया है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गई हैं।


धमकी सामने आने के तुरंत बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गईं। मुख्यमंत्री आवास, बीजेपी कार्यालयों और अन्य संवेदनशील सरकारी इमारतों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कई जगहों पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सुरक्षा बलों को हर स्तर पर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।


साइबर सेल भी इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। ईमेल कहां से भेजा गया, किसने भेजा और इसके पीछे कौन लोग हो सकते हैं, इस बारे में तकनीकी जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में फिलहाल किसी भी जगह से कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक मिलने की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन एहतियात के तौर पर पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।


यह पहली बार नहीं है जब पंजाब में इस तरह की धमकी भरे ईमेल सामने आए हों। इससे पहले 7 मई को जालंधर के कई स्कूलों को भी इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिले थे, जिनमें बम धमाकों और आत्मघाती हमलों की बात कही गई थी। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को जान से मारने की धमकी मिलने की खबरें भी सामने आई थीं।


Raj Sharma | May 13, 2026 | Punjab |


मोहाली: ऑफिस में महिला सहकर्मी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी ने खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया

जाब के मोहाली जिले के फेज-11 स्थित एक निजी कार्यालय में एक महिला कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या किए जाने का ...

मजीठिया के समर्थन में उतरे सुखबीर और हरसिमरत बादल, पंजाब सरकार पर लगाया बदले की राजनीति का आरोप

पंजाब पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को गिरफ्तार करने के लिए अपनी कार...

पंजाब के डीजीपी ने शहीद एएसआई जोगा सिंह को दी श्रद्धांजलि, परिवार को हरसंभव मदद का वादा

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने शनिवार को कर्तव्य पर तैनात रहते हुए शहीद हुए एएसआई जोगा सिंह को श्रद्धांज...

'जीवंत पंजाब या डरा हुआ पंजाब', पुलिसकर्मियों पर हमलों को लेकर आम आदमी पार्टी पर भाजपा हमलावर

भाजपा ने गुरुवार को पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर राज्य में मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति को ल...

एसजीपीसी ने राम रहीम को मिली पैरोल का किया विरोध, सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप

रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 30 दिन की पैरोल...

पटियाला में रोजगार मेले में 188 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, पीएम मोदी का जताया आभार

केंद्र सरकार की देशव्यापी रोजगार मुहिम के तहत पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स (पीएलडब्ल्यू) में 19वें रोजगार ...