Search

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस कैंटर से टकराई, मची चीख-पुकार

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आज सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।



रेवाड़ी,  दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आज सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मसानी बैराज के पास खलियावास क्षेत्र में स्कूल बस और आयशर कैंटर की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कैंटर सड़क पर पलट गया, जबकि स्कूल बस डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत बच्चों को बस से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। 



जानकारी के अनुसार राजस्थान के बहरोड़ स्थित राठ इंटरनेशनल स्कूल के करीब 20 बच्चे स्कूल बस में सवार होकर दिल्ली-गुरुग्राम टूर पर जा रहे थे। इसी दौरान दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मसानी बैराज के पास सामने से आ रहे कैंटर से बस की भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूल बस चालक और कैंटर चालक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। थाना प्रभारी कश्मीरी लाल ने बताया कि हादसे के बाद कैंटर पलट गया था, जबकि बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं। पुलिस ने मौके का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Raj Sharma | May 15, 2026 | Haryana |


ग्रेटर नोएडा में किन्नर हत्याकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में हुए चर्चित किन्नर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए म...

ग्रेटर नोएडा : झुग्गियों में भीषण आग, 20 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख, बाल-बाल बचे लोग

ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्राम हाफीजपुर स्थित झुग्गी-...

महिलाओं पर कैंची से हमला करने वाला साइको आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी से करता था पीछा

नोएडा के सेक्टर-58 थाने की पुलिस ने महिलाओं और लड़कियों पर पीछे से कैंची से हमला करने वाले एक कथित साइको आ...

नीट पेपर लीक मामले में पवन खेड़ा का तंज, बोले- पेपर लीक नहीं हुआ, सवाल बाहर आ गया

नीट पेपर लीक मामले पर एनटीए प्रमुख के बयान को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से ...

विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित करने पर दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई डब्ल्यूएफआई को फटकार

भारत की महिला रेसलर विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित किए जाने के फैसले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने रेसलिंग फ...

फरीदाबाद : पुलिस ने किया अपराधी संदीप उर्फ चेंटा को गिरफ्तार, लूट, डकैती और हत्या के प्रयास का आर

फरीदाबाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख जारी रखते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है...

दिल्ली पुलिस की बड़ी सफलता: वाहन चोरी और सेंधमारी के दो सगे भाई गिरफ्तार, चोरी का बड़ा खजाना बरा

दिल्ली पुलिस दक्षिण जिले ने वाहन चोरी और सेंधमारी के मामलों में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है...

अंबाला के तोपखाना इलाके में पीलिया बेकाबू, बच्ची की मौत के बाद अलर्ट मोड में आया स्वास्थ्य विभा

हरियाणा के अंबाला स्थित तोपखाना इलाके में पीलिया (जॉन्डिस) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे स्वास्थ्...

ग्रेटर नोएडा : दीपक हत्याकांड के फरार आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल

ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में हुए चर्चित दीपक नागर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली ह...