Search

पंजाब : पुलिस ने ड्रग्स की तस्करी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

पंजाब की अमृतसर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है


अमृतसर,  पंजाब की अमृतसर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी करता था। पुलिस ने इस गिरोह में संलिप्त एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 2.1 किलोग्राम हेरोइन और सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की गई है। 


 वहीं, आरोपी से पुलिस की पूछताछ जारी है और उससे इस मामले के संदर्भ में अतिरिक्त जानकारी जुटाने का सिलसिला जारी है, ताकि इस बात पर विचार किया जाए कि आगे क्या कदम उठाना है। पुलिस ने इस कार्रवाई के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है।


पुलिस के मुताबिक, आरोपी विदेश में बैठे किसी हैंडलर के इशारे पर भारत में यह सबकुछ कर रहा था। आरोपी उस हैंडलर के इशारे पर नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी में संलिप्त था। इसके लिए तस्कर पंजाब के कुछ ऐसे युवाओं की तलाश सें जुटा हुआ था, जो उसकी मदद करें।


पुलिस के संज्ञान में यह मामला तब आया, जब इसकी शिकायत दर्ज की गई। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट चुकी है। अब पुलिस का पूरा मकसद ड्रग्स और हथियार तस्करी के नेटवर्क को खत्म करना है।


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस की ओर से इस नेटवर्क में संलिप्त सभी आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की कवायद शुरू हो चुकी है। पुलिस का स्पष्ट कहना है कि इस तरह के नेटवर्क में संलिप्त किसी भी आरोपी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


वहीं, पुलिस ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि हम नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम कर रहे हैं। हम इस दिशा में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं कर सकते हैं।


इससे पहले भी पंजाब पुलिस की ओर से इस तरह के कई गिरोह का भंडाफोड़ किया जा चुका है, जो इस तरह के नेटवर्क में शामिल होकर राज्य में नशीले पदार्थों की तस्करी करने का काम कर रहे हैं।


Raj Sharma | May 18, 2026 | Punjab |


मोहाली: ऑफिस में महिला सहकर्मी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी ने खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया

जाब के मोहाली जिले के फेज-11 स्थित एक निजी कार्यालय में एक महिला कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या किए जाने का ...

मजीठिया के समर्थन में उतरे सुखबीर और हरसिमरत बादल, पंजाब सरकार पर लगाया बदले की राजनीति का आरोप

पंजाब पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को गिरफ्तार करने के लिए अपनी कार...

पंजाब के डीजीपी ने शहीद एएसआई जोगा सिंह को दी श्रद्धांजलि, परिवार को हरसंभव मदद का वादा

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने शनिवार को कर्तव्य पर तैनात रहते हुए शहीद हुए एएसआई जोगा सिंह को श्रद्धांज...

'जीवंत पंजाब या डरा हुआ पंजाब', पुलिसकर्मियों पर हमलों को लेकर आम आदमी पार्टी पर भाजपा हमलावर

भाजपा ने गुरुवार को पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर राज्य में मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति को ल...

एसजीपीसी ने राम रहीम को मिली पैरोल का किया विरोध, सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप

रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 30 दिन की पैरोल...

पटियाला में रोजगार मेले में 188 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, पीएम मोदी का जताया आभार

केंद्र सरकार की देशव्यापी रोजगार मुहिम के तहत पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स (पीएलडब्ल्यू) में 19वें रोजगार ...