Search

यूपी : बुलंदशहर में मंदिर चोरी का आरोपी हिमांशु गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में मंदिरों में चोरी करने वाले शातिर गैंगस्टर के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई


बुलंदशहर,  जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में मंदिरों में चोरी करने वाले शातिर गैंगस्टर के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है। आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


 


घटना जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के जसर बम्बे पुलिया के पास हुई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंदिर चोरी गैंग का सदस्य हिमांशु इलाके में सक्रिय है। चेकिंग अभियान के दौरान जब पुलिस टीम ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का संकेत किया, तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई।


आरोपी की पहचान हिमांशु (पुत्र प्रहलाद) के रूप में हुई है। वह आहार थाना क्षेत्र के गांव सियाली नगर का निवासी है। पुलिस के अनुसार हिमांशु पर पहले से 25 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह मंदिरों में चोरी करने का शातिर अपराधी है।


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 400 ग्राम चांदी, एक चोरी की बाइक और एक अवैध असलहा बरामद किया है।


बुलंदशहर देहात के पुलिस अधीक्षक अंतरिक्ष जैन ने आईएएनएस को बताया, "कुछ दिनों पहले जहांगीराबाद क्षेत्र में दो मंदिरों में चोरी हुई थी। चांदी का छत्र, चांदी का मुकुट, इनवर्टर बैटरी और नकदी चोरी हुई थी। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सर्विलांस की मदद से हमने इस गैंग के दो सदस्यों अंकित (पुत्र सतपाल सिंह) और रसिक (पुत्र कमल सिंह) को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।"


एसपी ने कहा, "पूछताछ में दोनों ने हिमांशु के साथ कई अन्य चोरियों में शामिल होने की बात कबूल की। हिमांशु की तलाश में मुखबिर की सूचना पर टीम ने चेकिंग की। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई। आरोपी घायल है और उसका इलाज चल रहा है। आगे की जांच जारी है।"


पुलिस ने इस मुठभेड़ को मंदिर चोरों के खिलाफ बड़ी सफलता बताया है। हिमांशु के दो साथी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस अब इस गैंग के अन्य सदस्यों और चोरी के सामान के ठिकाने का पता लगाने में जुटी हुई है।


Raj Sharma | May 19, 2026 | Haryana |


ग्रेटर नोएडा : झुग्गियों में भीषण आग, 20 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख, बाल-बाल बचे लोग

ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्राम हाफीजपुर स्थित झुग्गी-...

महिलाओं पर कैंची से हमला करने वाला साइको आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी से करता था पीछा

नोएडा के सेक्टर-58 थाने की पुलिस ने महिलाओं और लड़कियों पर पीछे से कैंची से हमला करने वाले एक कथित साइको आ...

नीट पेपर लीक मामले में पवन खेड़ा का तंज, बोले- पेपर लीक नहीं हुआ, सवाल बाहर आ गया

नीट पेपर लीक मामले पर एनटीए प्रमुख के बयान को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से ...

विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित करने पर दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई डब्ल्यूएफआई को फटकार

भारत की महिला रेसलर विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित किए जाने के फैसले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने रेसलिंग फ...

फरीदाबाद : पुलिस ने किया अपराधी संदीप उर्फ चेंटा को गिरफ्तार, लूट, डकैती और हत्या के प्रयास का आर

फरीदाबाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख जारी रखते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है...

दिल्ली पुलिस की बड़ी सफलता: वाहन चोरी और सेंधमारी के दो सगे भाई गिरफ्तार, चोरी का बड़ा खजाना बरा

दिल्ली पुलिस दक्षिण जिले ने वाहन चोरी और सेंधमारी के मामलों में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है...

अंबाला के तोपखाना इलाके में पीलिया बेकाबू, बच्ची की मौत के बाद अलर्ट मोड में आया स्वास्थ्य विभा

हरियाणा के अंबाला स्थित तोपखाना इलाके में पीलिया (जॉन्डिस) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे स्वास्थ्...

ग्रेटर नोएडा : दीपक हत्याकांड के फरार आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल

ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में हुए चर्चित दीपक नागर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली ह...