Search

अंबाला के तोपखाना इलाके में पीलिया बेकाबू, बच्ची की मौत के बाद अलर्ट मोड में आया स्वास्थ्य विभाग

हरियाणा के अंबाला स्थित तोपखाना इलाके में पीलिया (जॉन्डिस) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है


अंबाला, हरियाणा के अंबाला स्थित तोपखाना इलाके में पीलिया (जॉन्डिस) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। इलाके में एक 12 वर्षीय बच्ची की मौत के बाद अब तक करीब 20 लोग पीलिया की चपेट में आ चुके हैं। जान गंवाने वाली बच्ची की पहचान मन्नत के रूप में हुई है। 



 स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से उन्हें गंदा और दूषित पानी मिल रहा है, जिसकी वजह से लोग लगातार बीमार पड़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी के सैंपल लिए हैं और स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर लोगों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही लोगों को साफ पानी इस्तेमाल करने और सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।


जांच शिविर में मौजूद अंबाला स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर सुनील हरि ने बताया कि विभाग पूरी तरह से सतर्क है। लोगों की जांच की जा रही है और जगह-जगह से पानी के सैंपल लिए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों को हिदायत दी कि पानी का इस्तेमाल साफ तरीके से करें और बाहर से आई हुई बर्फ का इस्तेमाल सिर्फ चीजें ठंडा करने के लिए करें। सभी सीएचसी और पीएचसी को आदेश दिए गए हैं कि यदि किसी इलाके में पीलिया के 5 मामले आते हैं तो पूरे इलाके के पानी के सैंपल लिए जाएं।


स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच शिविर लगाए जा रहे हैं। लोगों का ब्लड टेस्ट, एक्सरे किया जा रहा है और दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। इस इलाके में अब तक 20 मामले सामने आए हैं।


पूर्व पार्षद राजकुमार ने कहा कि पीलिया के काफी मामले आए हैं। हाल ही में एक बच्ची की मौत हो गई। लगातार मामले बढ़ने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है और सभी विभाग मुस्तैदी से काम कर रहे हैं।


उन्होंने अपने स्तर पर लोगों को जागरूक किया और कहा कि यहां शिविर लगाया गया है, जिसमें लोगों का ब्लड टेस्ट कराया जा रहा है। पानी में क्लोरीन भी डलवाया जा रहा है। लोगों से अपील की जा रही है कि पानी को अच्छी तरह उबालकर और छानकर ही पिएं।


स्थानीय निवासी जगजीत कौर ने कहा कि पिछले काफी समय से पानी की समस्या आ रही है। काला और गंदा पानी आ रहा है, हालांकि प्रशासन की मुस्तैदी के बाद से दो-चार दिन से पानी की स्थिति ठीक है, लेकिन समस्या बनी हुई है। मेरे 11 साल के बच्चे को भी दिक्कत हुई है। पड़ोस में 11 साल की बच्ची की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम आ रही है और सब चीजों की जांच कर रही है।


Raj Sharma | May 21, 2026 | Haryana |


ग्रेटर नोएडा में किन्नर हत्याकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में हुए चर्चित किन्नर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए म...

ग्रेटर नोएडा : झुग्गियों में भीषण आग, 20 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख, बाल-बाल बचे लोग

ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्राम हाफीजपुर स्थित झुग्गी-...

महिलाओं पर कैंची से हमला करने वाला साइको आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी से करता था पीछा

नोएडा के सेक्टर-58 थाने की पुलिस ने महिलाओं और लड़कियों पर पीछे से कैंची से हमला करने वाले एक कथित साइको आ...

नीट पेपर लीक मामले में पवन खेड़ा का तंज, बोले- पेपर लीक नहीं हुआ, सवाल बाहर आ गया

नीट पेपर लीक मामले पर एनटीए प्रमुख के बयान को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से ...

विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित करने पर दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई डब्ल्यूएफआई को फटकार

भारत की महिला रेसलर विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित किए जाने के फैसले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने रेसलिंग फ...

फरीदाबाद : पुलिस ने किया अपराधी संदीप उर्फ चेंटा को गिरफ्तार, लूट, डकैती और हत्या के प्रयास का आर

फरीदाबाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख जारी रखते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है...

दिल्ली पुलिस की बड़ी सफलता: वाहन चोरी और सेंधमारी के दो सगे भाई गिरफ्तार, चोरी का बड़ा खजाना बरा

दिल्ली पुलिस दक्षिण जिले ने वाहन चोरी और सेंधमारी के मामलों में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है...

ग्रेटर नोएडा : दीपक हत्याकांड के फरार आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल

ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में हुए चर्चित दीपक नागर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली ह...