Search

नीट पेपर लीक मामले में पवन खेड़ा का तंज, बोले- पेपर लीक नहीं हुआ, सवाल बाहर आ गया

नीट पेपर लीक मामले पर एनटीए प्रमुख के बयान को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में तंज सकते हुए कहा कि पेपर लीक नहीं हुआ है बल्कि सवाल बाहर आ गया है।


नई दिल्ली, नीट पेपर लीक मामले पर एनटीए प्रमुख के बयान को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में तंज सकते हुए कहा कि पेपर लीक नहीं हुआ है बल्कि सवाल बाहर आ गया है।  


पवन खेड़ा ने कहा कि 2024 में जब पेपर लीक हुआ, तब मामला सीबीआई तक पहुंचा। सीबीआई ने देरी की और कोर्ट में समय मांगा तो कोर्ट ने फटकार भी लगाई। यह कहानी फिर से दोहराई जा रही है लेकिन इस दौरान एक पूरी पीढ़ी का वर्तमान अंधकारमय हो रहा है और भविष्य खत्म हो रहा है।


केंद्रीय कैबिनेट की बैठक को लेकर पवन खेड़ा ने कहा कि इससे पहले ऐसी घटना 4 जून 2025 को हुई थी। एक साल बाद फिर से कैबिनेट की बैठक की गई। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो मंत्री खुद को बेरोजगार मानते थे, उनको भी कुछ घंटे के लिए रोजगार मिला।


पवन खेड़ा ने कहा कि 2047 वाली पीढ़ी को जब सवाल पूछना होगा तो वे किससे पूछेंगे। आज के सवालों का जवाब कौन देगा? उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, भुखमरी, कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, खाद की कमी और किसानों की समस्या पर सवालों का जवाब कौन देगा।


दिल्ली सरकार की ओर से बकरीद पर कुर्बानी के दिशा-निर्देश जारी करने को लेकर पवन खेड़ा ने कहा कि नियम-कानून तो पहले से ही बने हुए हैं, फिर ये नई-नई बातें क्यों कर रहे हैं? दिल्ली में कौन से ऊंट और गाय की कुर्बानी होती है? लोगों का ध्यान असली मुद्दों से हटाया जा रहा है। हर बकरीद पर ये टूलकिट दिख जाता है।


बता दें कि दिल्ली सरकार ने बकरीद को लेकर सख्त दिशानिर्देश जारी किए हैं। दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर वीडियो जारी कर इन निर्देशों की जानकारी दी और कहा कि किसी भी तरह के उल्लंघन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने स्पष्ट किया कि बकरीद के अवसर पर गोवंश, गाय, बछड़े, ऊंट और अन्य प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी देना पूरी तरह गैरकानूनी है। ऐसा करने वालों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए जाएंगे।


Raj Sharma | May 22, 2026 | Haryana |


ग्रेटर नोएडा : झुग्गियों में भीषण आग, 20 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख, बाल-बाल बचे लोग

ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्राम हाफीजपुर स्थित झुग्गी-...

महिलाओं पर कैंची से हमला करने वाला साइको आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी से करता था पीछा

नोएडा के सेक्टर-58 थाने की पुलिस ने महिलाओं और लड़कियों पर पीछे से कैंची से हमला करने वाले एक कथित साइको आ...

विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित करने पर दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई डब्ल्यूएफआई को फटकार

भारत की महिला रेसलर विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित किए जाने के फैसले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने रेसलिंग फ...

फरीदाबाद : पुलिस ने किया अपराधी संदीप उर्फ चेंटा को गिरफ्तार, लूट, डकैती और हत्या के प्रयास का आर

फरीदाबाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख जारी रखते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है...

दिल्ली पुलिस की बड़ी सफलता: वाहन चोरी और सेंधमारी के दो सगे भाई गिरफ्तार, चोरी का बड़ा खजाना बरा

दिल्ली पुलिस दक्षिण जिले ने वाहन चोरी और सेंधमारी के मामलों में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है...

अंबाला के तोपखाना इलाके में पीलिया बेकाबू, बच्ची की मौत के बाद अलर्ट मोड में आया स्वास्थ्य विभा

हरियाणा के अंबाला स्थित तोपखाना इलाके में पीलिया (जॉन्डिस) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे स्वास्थ्...

ग्रेटर नोएडा : दीपक हत्याकांड के फरार आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल

ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में हुए चर्चित दीपक नागर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली ह...

देशभर में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप, अगले तीन दिनों तक कई जगहों पर रेड अलर्ट

शभर में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिससे बचने के लिए सावधान रहने की सलाह दी जा रही है। ...