Search

नोएडा: छात्र हर्षित की मौत पर मां ने उठाए गंभीर सवाल, हत्या की आशंका जताई

नोएडा में छात्र हर्षित की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने नया मोड़ ले लिया


नोएडा, नोएडा में छात्र हर्षित की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने नया मोड़ ले लिया है। मृतक की मां दीपमाला ने बेटे की मौत को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने दावा किया है कि उनके बेटे के शरीर पर चोट के कई निशान थे, जिससे उन्हें आशंका है कि यह महज हादसा नहीं बल्कि साजिश भी हो सकती है।


 






छात्र हर्षित की मां का कहना है कि हर्षित एमिटी यूनिवर्सिटी में फिजिकल एजुकेशन का छात्र था और उसे तैरना अच्छी तरह आता था। उन्होंने कहा, "उनका बेटा भविष्य में कोच बनना चाहता था और अपने लक्ष्य को लेकर बेहद गंभीर था। ऐसे में यह सवाल उठता है कि जो छात्र तैराकी में निपुण था, वह किसी गड्ढे या नाले में डूब कैसे सकता है?"




दीपमाला ने बताया कि घटना के समय मौजूद तीन छात्रों में से वह दो के नाम जानती है। तीसरे छात्र का नाम उन्हें नहीं पता, लेकिन उन्होंने कहा कि वह इन बच्चों से कभी मिली नहीं हैं। उन्होंने मांग की है कि इन सभी से सख्ती से पूछताछ की जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके।




हर्षित की मां ने भावुक होते हुए कहा कि उनका बेटा गलत नहीं था और वह एक होनहार छात्र था। उन्होंने बताया कि हर्षित का यह अंतिम वर्ष था और 17 अप्रैल को उसकी परीक्षाएं खत्म होने वाली थीं। घटना वाले दिन उसका तीसरा पेपर था। उन्होंने यह भी बताया कि वह रोज अपने बेटे के लिए टिफिन तैयार करती थीं और हर्षित कहता था कि उसके दोस्तों को उसकी मां के हाथ का खाना बहुत पसंद है।




सबसे गंभीर आरोप लगाते हुए दीपमाला ने कहा कि उनके बेटे के हाथ, पैर और पीठ पर चोट के निशान थे, जो किसी सामान्य डूबने की घटना में नहीं हो सकते। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर उनका बेटा पानी में गया भी था, तो वहां मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश क्यों नहीं की। उन्होंने कहा कि उनका बेटा शराब नहीं पीता था और स्कूल व कॉलेज के शिक्षक भी उसकी तारीफ करते थे। 




'एक अच्छा कॉलेज छोड़कर मेरा बेटा नाले में क्यों जाएगा?' यह सवाल पूछते हुए उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई।



Raj Sharma | April 9, 2026 | Haryana |


तेज आंधी-तूफान और झमाझम बारिश से मौसम सुहावना, जलभराव और गिरे पेड़ों ने बढ़ाई परेशानी

दिल्ली समेत नोएडा और आसपास के इलाकों में 4 जून को तेज आंधी-तूफान के साथ हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से ल...

भ्रष्टाचारियों पर हरियाणा विजिलेंस का बड़ा प्रहार, रिश्वतखोर अधिकारियों के लिए 'दूर-दराज तबाद

हरियाणा स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने मुख्यमंत्री से सिफारिश की है कि रिश्वत लेते ह...

ज़ीरकपुर में गोमांस से भरा ट्रक पकड़ने का दावा, गो रक्षा दल ने किया हंगामा; आरोपियों के खिलाफ सख

ज़ीरकपुर के नगला इलाके में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब गो रक्षा दल की टीम ने एक ट्रक को रोककर उसमें ...

पीएम स्वनिधि योजना : निराशा को आशा में बदलने की कहानी, लाभार्थी मंदीप ने बताया- जीने का मिला सहार

पीएम स्वनिधि जून 2020 में शुरुआत के बाद से रेहड़ी-पटरी वालों के लिए एक परिवर्तनकारी पहल के रूप में उभरी है...

पूसा में खरीफ कॉन्फ्रेंस: 22 राज्यों के कृषि मंत्री एक मंच पर, कृषि सुधारों को मिला राष्ट्रीय संक

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पूसा में 28 और 29 मई को आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय ख...

भीषण गर्मी से एनसीआर के लोगों को मिली निजात, तीन दिनों तक बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी

एनसीआर में गुरुवार शाम से मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश, आंधी तथा धूल भरी हवाओं ने भीषण गर्मी से परे...

ग्रेटर नोएडा : पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, गैंगस्टर-आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमे हैं द

गौतमबुद्धनगर के जारचा थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई...